फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   553 candidates left the National Income Based Scholarship Examination

Jaunpur News: 553 परीक्षार्थियों ने छोड़ी राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 05 Nov 2023 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
553 candidates left the National Income Based Scholarship Examination
जौनपुर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को जिले के 12 केंद्रों पर कराई गई। परीक्षा सीसीकैमरे की निगरानी में कराई गई। परीक्षा में पांच हजार 981 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें 553 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। इसमें 5428 परीक्षार्थी शामिल हुए। सफल होने वाले छात्रों को एक हजार रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले के 12 केंद्रों पर परीक्षा रविवार सुबह 10 बजे से एक बजे तक कराई गई। परीक्षा के नोडल अधिकारी राजेश विश्वकर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कालेज, रजा डीएम शिया इंटर कालेज, राजा श्रीकृष्ण दत्त इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, मोहम्मद हसन इंटर कालेज, सरस्वती उच्चतर बालविद्या मंदिर, जनक कुमारी इंटर कालेज, टीडी इंटर कालेज, बीआरपी इंटर कालेज, मुक्तेश्वर बालिका इंटर कालेज, साजिदा गर्ल्स इंटर कालेज, नगर पालिका बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुहट्टा को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में कक्षा नौ से 12 तक के उन छात्रों को शामिल किया गया जो राजकीय सहायता प्राप्त एवं परिषदीय विद्यालय के छात्र थे। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed