फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   548 across from the Gomti water TDS

548 से पार हुआ गोमती के पानी का टीडीएस

Thu, 05 Nov 2015 12:04 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Thu, 05 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
548 across from the Gomti water TDS
गोमती नदी का पानी अब हाथ धुलने लायक भी नहीं रहा। इसका खुलासा स्वच्छ गंगा रिसर्च लेबोरेटरी वाराणसी की जांच में हुआ है। जांच रिपोर्ट में नदी के पानी का टोटल डिसाल्वड सालिड (टीडीएस) 520 तक पहुंच गया है। जो तय मानक से
विज्ञापन


बहुत अधिक है। नदी के जल का फेकल कोलीफार्म काउंट (एफओसी) अधिकतम (150-500) तक होना चाहिए जो मौजूदा स्थिति में 240000 तक पहुंच गया है। यही कारण है कि नदी के किनारे के गांवों में संक्रामक बीमारियां तेजी से पैर
विज्ञापन


पसारना शुरू कर दी हैं। स्वच्छ गोमती अभियान अविरल गोमती की मांग पर संकट मोचन फाउंडेशन और बीएचयू के संयुक्त तत्वावधान में कैमकाप्टर से 15 अक्तूबर को नदी में सीधे गिरने वाले शहर के कई प्रमुख नालों की रिकार्डिंग के
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद  बजरंग घाट, हनुमान घाट, केरारवीर नाले के पास सहित कई घाटों से नदी के पानी का सैंपल लिया गया था। पानी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है। स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष गौतम गुप्ता, महामंत्री विकास शर्मा और

संयोजक डा. राजवीर सिंह ने चिंता जताते हुए कहा है कि नदियों में फैल रहा प्रदूषण घातक रूप ले चुका है। बजरंग घाट :स्लाटर हाउस के नाले का यहां पानी गिरता है। यहां नदी के पानी का टीडीएस 520 और एफसीसी 240,000 तक पहुंच


गया है। हनुमान घाट: यहां शहर के कई नाले आकर मिलते हैं। जिनका पानी नदी में बहाया जा रहा है। यहां पानी का टीडीएस 500 है जबकि एफसीसी 160,000 पहुंच गई है।

केरारवीर: नालों का पानी यहां नदी में गिरता है जिसकी वजह से यहां पानी का टीडीएस 548 और एफसीसी 120,000 तक पहुंच गया है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed