फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   536 liters of illicit liquor worth 8.50 lakhs recovered

8.50 लाख की 536 लीटर लीटर अवैध शराब बरामद -- -

Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
536 liters of illicit liquor worth 8.50 lakhs recovered
थाना क्षेत्र में लंबे अर्से से चल रहे अवैध शराब के धंधे का पुलिस ने बृहस्पतिवार भंडाफोड़ किया। देर रात पुलिस ने एक स्कार्पियो एवं दो बाइक पर लदी 536 लीटर अवैध शराब, एक हजार रैपर, 150 बारकोड सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक बरामद शराब की कीमत लगभग 8 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण ने पुलिस लाइन में मामले का खुलासा करते हुए बताया गया है कि बृहस्पतिवार को मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुछ अवैध शराब के तस्करों द्वारा वाहन में लाद कर गोवर्धनपुर की ओर रात में आने वाले हैं। मुखबिर खास की सूचना पर विश्वास करते हुए मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने मय हमराह चौकी प्रभारी सतहरिया अजय प्रकाश पांडेय के साथ गोवर्धन पुर गांव के निकट देर रात घेरेबंदी की। पुलिस को सिवान में एक स्कार्पियों एवं दो मोटरसाइकिल संदिग्ध हालात में खड़े नजर आए । पुलिस ने स्कार्पियों एवं दोनों मोटर साइकिल की घेराबंदी कर घेर लिया। वाहनों की तलाशी लेने पर उसमें से एक हजार रैपर ,150 बारकोट ,536 लीटर अवैध शराब बरामद किया। पुलिस ने बरामद शराब और मौके पर मौजूद दो बाइक एवं स्कार्पियों को अपने कब्जे में लेकर अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ किया तो उसने अपना नाम राजेश कुमार पटेल उर्फ कलेक्टर निवासी पूरा दयाल थाना मुंगराबादशाहपुर बताया। राजेश ने बताया कि उसके साथ सतीश सरोज निवासी गोवर्धन पुर थाना मुंगराबादशाहपुर तथा वीर बहादुर उर्फ पिंटू सिंह निवासी महमूद पुर थाना बरसठी शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed