फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   501 couples got married after taking seven rounds in mass marriage

Jaunpur News: सामूहिक विवाह में सात फेरे लेकर 501 जोड़े हुए एक दूजे के

Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
501 couples got married after taking seven rounds in mass marriage
शाहगंज। नगर के रामलीला मैदान में रविवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव का आयोजन हुआ। जनपद के विभिन्न गांवों से आए 501 जोड़ों ने सात फेरे लेकर एक दूजे के हुए। आचार्यों ने मंत्रोच्चार के बीच विवाह की रस्में पूरी कराई। वर-वधु को शासन की ओर से निर्धारित उपहार दिया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश सिंह के साथ पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने नव दंपत्ति के सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से रविवार को शाहगंज रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया। आयोजन में 501 जोड़ों ने सात फेरे लिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी शशि शेखर सिंह ने बताया कि 51 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ 501 जोड़ों का विधि विधान से विवाह संपन्न कराया गया। मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि शासन की बड़ी ही महत्वाकांक्षी योजना है। जिसमें गरीब बेटे-बेटियों का घर बसाया जा रहा है। नव विवाहित जोड़ों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र व्यक्ति अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अगले सामुदायिक विवाह समारोह का लाभ ले सकते हैं। इस मौके पर अनीता रावत, रुपेश जायसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सोंधी अजय कुमार सिंह, सुइथाकला व खुटहन समेत विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शाहगंज। सामूहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के नहीं आने के कारण कार्यकर्ता मायूस दिखे। डिप्टी सीएम के नहीं आने लगने के बाद विवाह स्थल से भीड़ धीरे-धीरे हटने लगी। सुरक्षा में तैनात पुलिस भी वापस लौट गई। उप मुख्यमंत्री का आगमन रविवार की सुबह साढ़े ग्यारह बजे शाहगंज के सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के प्रांगण में होना था। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज से कार से 11:40 पर रामलीला मैदान में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना था। उनके आगमन से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई थी।उनके न आने से सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed