फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   43 crore proposal approved

Jaunpur News: 43 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी

Fri, 21 Jun 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
43 crore proposal approved
मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका परिषद सभागार में बृहस्पतिवार को बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में बीती कार्यों की पुष्टि और विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान 43 करोड़ के प्रस्ताव को मुहर लगी।
विज्ञापन

बैठक में मुंगराबादशाहपुर विधायक पंकज पटेल द्वारा भी प्रतिभाग किया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के कार्यों का प्रस्ताव बोर्ड में प्रस्तुत किया गया। जिसे सभी सभासदों द्वारा सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान किया गया। बैठक में सड़क, नाली, पाइपलाइन, आर०ओ०मशीन, विद्युतीकरण, प्रकाश व्यवस्था, वाहन, ओपन जिम, पार्क निर्माण एवं तालाब के सौंदर्यीकरण संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान किया गया। नगर के विभिन्न वार्डों से संबंधित भवन नामांतरण, संशोधन संबंधी पत्रावलियों पर विचार करते हुए बोर्ड द्वारा नामांतरण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि, अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, राजस्व निरीक्षक रामानुज शुक्ला, जलकल अभियंता शिवानंद वास्को, ज्ञान प्रकाश लिपिक सहित सभी सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed