{"_id":"694054835cde7f0c2503911a","slug":"41-badlapur-khurd-link-road-will-be-rejuvenated-with-an-investment-of-rs-22-lakh-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-146163-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 41. 22 लाख से बदलापुर खुर्द संपर्क मार्ग का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 41. 22 लाख से बदलापुर खुर्द संपर्क मार्ग का होगा कायाकल्प
Tue, 16 Dec 2025 12:03 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Tue, 16 Dec 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर खुर्द संपर्क मार्ग का मरम्मत किया जाएगा। इसके लिए 41. 22 लाख रुपये खर्च किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए पहली किस्त 14.43 लाख रुपये जारी कर दी गई है। इस मार्ग के निर्माण होने के बाद से 15 हजार से अधिक लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
बदलापुर खुर्द संपर्क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बारिश के मौसम में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से होती है। बीते माह इस मार्ग का लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से शासन स्तर पर प्रस्ताव भेजा गया, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। इस मार्ग के निर्माण में कुल 41 लाख 22 हजार खर्च किया जाएगा, जिसकी पहली किस्त 14 लाख 43 हजार शासन की ओर जारी कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू होगा।
वर्जन
बदलापुर खुर्द संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत किया जाएगा, जिसमें 41 लाख 22 हजार खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त 14 लाख 43 हजार शासन की ओर से जारी हो गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। - राजेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड।