फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 wards will be made in three municipal bodies, notification of delimitation issued

तीन नगर निकायों में बनेंगे 40 वार्ड, परिसीमन की अधिसूचना जारी

Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
40 wards will be made in three municipal bodies, notification of delimitation issued
जौनपुर। जनपद के तीन नये नगर निकायों के गठन के बाद वहां चुनाव कराने के लिए आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को संबंधित वार्डों के परिसीमन की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें नगर पंचायत कचगांव, रामपुर, गौराबादशाहपुर शामिल हैं, जहां कुल 40 वार्ड बनेंगे। हालांकि इस पर किसी को कोई आपत्ति प्रस्तुत करनी हो तो वह एक सप्ताह के भीतर किसी भी कार्य दिवस में जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में कर सकता है।
विज्ञापन

नगर पंचायत गौराबादशाहपुर में 15 वार्ड बनेंगे। इसमें चोरसंड दक्षिणी, नयनसंड आंबेडकरनगर, सखैला, बंजारेपुर दक्षिणी, बमैला, गौरा दक्षिणी, मैरा दखान, करमदासपुर, बंजारेपुर उत्तरी, गौरा उत्तरी, चोरसंड उत्तरी, लिलहा टडिया, इकरामगंज, नयनसंड, गौराडिहवा शामिल हैं, जबकि नगर पंचायत कचगांव के 12 वार्ड बनेंगे। इसमें सादात, मसौड़ा, रामपुर, माधोपट्टी, जेठपुरा, राजेपुर, अहियाई, बदलपुर, नई बाजार, रामजानकी, मझलेपुर, गोलकोठी, गद्दीपुर शामिल हैं। इसके अलावा, नगर पंचायत रामपुर के 13 वार्ड बनेंगे, जिसमें भीमपुर, भालपुर, लालता नगर, उसरहवां बस्ती, धनुहां कस्बा, सहनपुर, रामपुर मुख्य बस्ती, रामपुर ब्राह्मण बस्ती, खेमापुर, रामपुर खास, मई पश्चिमी, मई पूर्वी, धनुहां खास, धनुहां पंडितान शामिल हैं। इनके वार्डों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी भू-एवं राजस्व रजनीश राय ने बताया कि किसी प्रकार की कोई आपत्ति एक सप्ताह के भीतर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में प्रस्तुत की जा सकती है। इसके बाद अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed