फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   40 crore antibiotics are being sold every month

Jaunpur News: हर महीने बिक रहीं 40 करोड़ की एंटीबायोटिक दवाएं

Thu, 04 Apr 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
40 crore antibiotics are being sold every month
जौनपुर। मौसम में लगातार हो रहे परिवर्तन के कारण इन दिनों वायरल बीमारियों का मामला बढ़ गया है। इसका फायदा दवा व्यापारियों की कमाई में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। दवा व्यापारियों के मुताबिक हर महीने 40 करोड़ रुपये की एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में वायरल मरीजों की संख्या जहां 900 से 1000 थी, वहीं इन दिनों प्रतिदिन 1200 से 1300 मरीज आ रहे हैं। चिकित्सक इन्हें अस्पताल की दवाएं लिख रहे हैं, जिससे इन्हें पूरा लाभ नहीं हो रहा है। ऐसे में चिकित्सक मरीजों को एंटीबायाेटिक दवाएं दे रहे हैं जिसका फायदा यह है कि बीमारी दो से तीन में ठीक हो जा रही है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण इन मरीजों की संख्या बढ़ी है। सबसे अधिक मरीज सर्दी, जुकाम व खांसी के आ रहे हैं। इन्हें बुखार की भी शिकायत रह रही है। एंटीबायोटिक दवाएं मरीजों को अस्पताल परिसर से भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन


संक्रमण में इन दवाओं का होता अधिक उपयोग
जिला अस्पताल के फिजिशिएन डाॅ. अशोक यादव ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का उपयोग जीवाणु व विषाणु के विकास रोकने व उनके खात्मे के लिए होता है। इनमें सेफेक्सिम, ओफ्लोक्सासिन, सफुरोक्सिम क्लैवुलनेट आदि की डिमांड बढ़ी है। वहीं बुखार की रोकथाम के लिए पैरासिटामाल व खांसी के लिए क्लोरफेनेरमाइन व हाड्रोब्रोमाइड व अम्ब्रोक्सल, गुआइफेनेसिन का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना डॉक्टर को दिखाए भी खरीद रहे दवा
अस्पतालों में लाइन न लगाना हो इस कारण वायरल के मरीज बिना डॉक्टर को दिखाए भी मेडिकल स्टोर से दवा ले रहे हैं। मेडिकल स्टोर पर बैठे केमिस्ट भी एंटीबायोटिक दवाएं ही दे रहे हैं। दो से तीन खुराक दवाएं 50 रुपये से अधिक की मिल रही हैं।

बीते दो महीने से हर दूसरे-तीसरे दिन मौसम में बदलाव हो रहा है। लोग जल्दी-जल्दी बीमार पड़ रहे हैं। इससे एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री बढ़ गई है। - दिवाकर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed