फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   4.75 students, teachers and officers studied together

4.75 लाख छात्र, शिक्षक और अफसरों ने एक साथ की पढ़ाई

Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
4.75 students, teachers and officers studied together
पढ़े जौनपुर बढ़े जौनपुर कार्यक्रम के अर्न्तगत जनक कुमारी इंटर कालेज में किताबें पढ़ती छात्राएं? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। गुरुवार को सुबह घड़ी की सूइयां जैसे ही 11 बजने का संकेत दीं तो पहले से ही तैयार छात्रों के साथ शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी भी किताब खोलकर पढ़ने बैठ गए। अपने अपने मन पसंद के विषयों की पढ़ाई का सिलसिला लगातार 45 मिनट तक चलता रहा। पूविवि से लेकर जिले के तमाम डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी यही नजारा दिखा। लोगों में किताबें पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर पढ़े जौनपुर कार्यक्रम के तहत इस अनूठी पहल का शुभारंभ सुभाष चंद्र बोस की जयंती के मौके पर किया गया। अब हर महीने किसी एक दिन ऐसा ही कार्यक्रम सभी सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में होना है।
विज्ञापन

स्मार्टफोन के इस जमाने में लोग किताबों से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे में लोगों में किताबें पढ़ने की रुचि विकसित करने के लिए कुलाधिपति ने यह पहल शुरू की है। पूविवि के सभी विभागों में पढ़ें जौनपुर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो दिन पहले ही इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली थीं। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को इस बाबत निर्देश जारी कर दिए गए थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी इंटर कॉलेज, प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भी यह निर्देश जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन

जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद में नोडल अधिकारी के रवींद्र नायक, डीएम दिनेश कुमार सिंह, सीडीओ अनुपम शुक्ला, बीएसए डॉ. राजेंद्र सिंह ने छात्रों के साथ बैठकर पढ़ाई की। इसके अलावा बीएसए, कार्यालय समेत अन्य कार्यालयों में भी अधिकारी कर्मचारी पढ़े जौनपुर का हिस्सा बने। नोडल अधिकारी प्रो. अविनाश पाथर्डीकर ने बताया कि विश्वविद्यालय से लेकर स्कूल और कालेजों में 4.75 लाख से अधिक छात्र और शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। पूविवि के संकाय भवन, रज्जू भैया संस्थान, फार्मेसी एवं अभियांत्रिकी संकाय के विभिन्न विभागों व विवेकानंद केंद्रीय पुस्तकालय में विद्यार्थियों ने अपने मन पसंद की किताबें पढ़ीं। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने परिसर के विभिन्न विभागों में दौरा कर किताबें पढ़ने का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शिक्षण संस्थानों में भी हुआ आयोजन
जौनपुर। पढ़े जौनपुर कार्यक्रम के तहत ग्रामीण इलाकों के भी तमाम स्कूल और कॉलेजों में शिक्षक और छात्रों ने एक साथ पढ़ाई की। थानागद्दी क्षेत्र के जनता इंटर कॉलेज रतनूपुर के परिसर में शिक्षक और छात्रों ने एक साथ पढ़ाई की। मछलीशहर के फौजदार इंटर कॉलेज, गंगादीन रामकुमार इंटर कॉलेज रामगढ़, होरिल राव इंटर कॉलेज कुंवरपुर, राजकीय बॉलिका इंटर कॉलेज मछलीशहर समेत अन्य विद्यालयों में छात्र और शिक्षकों ने एक साथ पढ़ाई की। प्रधानाचार्य ने भी छात्रों के साथ बैठकर अपनी पसंद के विषय की किताब पढ़े। सुईथाकला क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इंटर कालेज समेत अन्य डिग्री कॉलेज और प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यायों में भी छात्र और शिक्षकों ने मौन वाचन किया। जलालपुर के बयालसी इंटर कालेज परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह के साथ अन्य शिक्षक और छात्रों ने लगातार 45 मिनट तक किताबें पढ़ीं। सुजानगंज क्षेत्र के रघुवीर महाविद्यालय थलोई भिखारीपुर कला में जेएनयू के प्रोफेसर शशिभूषण तिवारी की मौजूदगी में शिक्षक और छात्रों ने पुस्तकें पढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed