{"_id":"5f9c58248ebc3e9b9f3728ae","slug":"36-found-corona-positive-beauty-parlor-operators-investigated-jaunpur-news-vns555704384","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 मिले कोरोना पॉजिटिव, ब्यूटी पार्लर संचालकों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 मिले कोरोना पॉजिटिव, ब्यूटी पार्लर संचालकों की हुई जांच
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना पर अंकुश के लिए शुक्रवार को जिले में अभियान चलाकर ब्यूटी पार्लर संचालकों की जांच हुई। अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप के दौरान 36 नए पॉजिटिव केस मिले। इसे मिलाकर अब जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 5830 हो गई है। इसमें 83 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि 5454 स्वस्थ हुए हैं।
मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में बंधवा बाजार और तिलोरा बाजार में कैंप लगाया। इसमें कुल 36 ब्यूटी पार्लर संचालिका, ब्यूटीशियन, हेयर ड्रेसर आदि के सैंपल लिए गए। रैपिड एंटीजन किट से सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं मुफ्तीगंज बाजार स्थित धर्मशाला पर सीएचसी अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव की अध्यक्षता में जांच शिविर लगाकर 56 लोगों का सैंपल लिया गया। अधीक्षक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सभी ब्यूटी पार्लर व सैलून संचालकों का कोरोना की जांच की गई। इसमें 15 का एंटीजन किट से जांच हुई, जिसमें सभी का निगेटिव रिजल्ट आया। 41 सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजे गए। सिंगरामऊ पीएचसी पर कैम्प लगाकर 21 लोगों का एंटीजन रैपिड किट से जांच किया गया। चिकित्साधिकारी डॉ अभिषेक वर्मा ने बताया कि सिंघावल गांव निवासी एक युवक पॉजिटिव मिला है। अन्य सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस दौरान राकेश कुशवाहा, सुभाष यादव, अजय, अकरम आदि रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1461 सैंपल के रिजल्ट प्राप्त हुए, जिसमें 36 पॉजिटिव हैं। पहले से चिह्नित 10 मरीज ठीक होकर घर गए। अब तक 5454 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। अभियान के दौरान 2589 सैंपल किए गए। अब तक 207458 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 205177 का रिजल्ट आ गया है।