फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3.50 lakh Ujjwala beneficiaries will get free gas cylinders

Jaunpur News: 3.50 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलिंडर

Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
3.50 lakh Ujjwala beneficiaries will get free gas cylinders
जौनपुर। जिले में उज्ज्वला लाभार्थियों के लिए खुश खबरी है। दीवाली पर्व पर इन्हें शासन की ओर से मुफ्त में गैस सिलिंडर दिया जाएगा। जिले में तीन लाख 50 हजार उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारकों को इसका लाभ मिलेगा। आपूर्ति विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जिले में तीन लाख 92 हजार 89 उज्ज्वला गैस कनेक्शनधारी हैं। इसमें से तीन लाख 50 हजार 695 लाभार्थियों का ही बैंक खाते से आधार लिंक है। इन्हीं लाभार्थियों को ही निशुल्क गैस सिलिंडर का लाभ मिलेगा। करीब 41 हजार 394 लाभार्थी बैंक से आधार लिंक नहीं होने से वंचित हो जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम चरण में नवंबर से दिसंबर 2023 व दूसरे चरण में जनवरी से मार्च 2024 तक निशुल्क सिलिंडर रिफिल दिए जाएंगे। योजना के तहत मात्र 14.2 किग्रा के उज्ज्वला लाभार्थियों को निशुल्क सिलिंडर की सुविधा अनुमन्य होगी। इसके लिए सर्व प्रथम उपभोक्ता अपने स्तर से उपभोक्ता दर के अनुसार भुगतान कर रिफिल प्राप्त करेगा। इसके तीन से चार दिन के बाद योजना में दी जाने वाली सब्सिडी की धनराशि उसके आधार प्रमाणित खाते में भेजी जाएगी। ऐसे लाभार्थी जिनका बैंक खाता आधार से लिंक होगा और आधार प्रमाणित होगा, वही योजना के लिए पात्र होंगे। जिन लाभार्थियों के आधार प्रमाणित नहीं है, उनको गैस वितरक के यहां जाकर अपना आधार प्रमाणित कराना होगा। जैसे-जैसे आधार प्रमाणीकरण पूर्ण होता जाएगा, लाभार्थियों को योजना का लाभ मिलता जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शासन के आदेश पर निशुल्क रिफिल देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। जिले में तीन लाख 92 हजार 89 उज्ज्वला के लाभार्थी है। इसमें से तीन लाख 50 हजार 695 लाभार्थियों का ही बैंक खाते से आधार लिंक है। इन्हीं लभार्थियों को ही निशुल्क गैस सिलिंडर का लाभ मिलेगा। शेष लाभार्थियों को बैंक खाते से आधार लिंक के लिए जागरूक किया जा रहा है। -संतोष विक्रम शाही, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed