{"_id":"5ca25d0fbdec221477610118","slug":"31554144527-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कार्मिक के रुप में तैनात हैं 1500 महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कार्मिक के रुप में तैनात हैं 1500 महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिले में मतदान कराने के लिए लगभग 1500 महिलाएं मतदान कार्मिक के रूप में तैनाती होगी। इन महिलाओं को मतदान अधिकारी प्रथम व द्वितीय के रूप में लगाया जाएगा। साथ ही महिला मतदाता बहुल सखी पोलिंग बूथों पर भी इन्हीं की तैनाती की जाएगी।
महिलाओं को मतदान करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े और वे बूथों पर जाकर आसानी से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए महिलाओं को भी मतदान कार्मिक के रूप में तैनात किया गया है। इसके लिए प्रभारी मतदान कार्मिक अधिकारी गौरव वर्मा व सहायक मतदान कार्मिक अधिकारी दयाराम ने महिला शिक्षकों का चयन कर मतदान कार्मिक अधिकारी प्रथम व द्वितीय के रूप किया है। इनको सबसे पहले महिला बहुल बूथों व सखी पोलिंग बूथों पर तैनात करने का कार्य किया जाएगा। बता दें कि जिले में कुल 3455 बूथों पर मतदान कराने के लिए कुल 15 हजार 202 कर्मचारियों को मतदान कार्मिक के रूप में तैनात किया गया है, जिसमें से 1500 महिलाएं मतदान कार्मिक अधिकारी के रूप में तैनात की गई हैं।