{"_id":"5c363f4fbdec2256d5719140","slug":"31547059023-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलपति का पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह राज्यपाल से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे। साथ ही कुलपति को हटाने की मांग करेंगे।
यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सत्य वीर सिंह ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के बाद बुधवार को जोगिया पुर स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक कर राज्यपाल से मिलकर शिकायत करेंगे और कुलपति को हटाने की मांग करेंगे। कुलपति का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रशासन भी कुलपति की मंशा के अनुसार काम कर रहा है। कहा कि विश्वविद्यालय में हुए भ्रष्टाचार के सबूतों के साथ राज्यपाल से मिलने जाएंगे। इस अवसर पर जय मंगल यादव, विवेक यादव, मोहम्मद साजिद, रिंकू यादव, मोहम्मद सवाल अंसारी, बबलू गुप्ता, राधा यादव, अजीत यादव, सिकंदर यादव, प्रमोद यादव, सृजन सिंह, अभिषेक सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, राजू गुप्ता, चिंटू सिंह, सूर्य प्रकाश यादव, मुन्ना यादव आद मौजूद रहे।
उधर, कांग्रेस नेता इंद्रमणि दुबे के नेतृत्व में बुधवार को कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रो. राजाराम यादव के विवादित बयान के विरोध में बनुआडीह चौराहे पर उनका पुतला फूंककर विरोध जताया। कुलपति को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार वर्मा को सौंपा। उन्होंने कुलपति को तत्काल बर्खास्त करने की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य जया दुबे, प्रशान्त अग्रहरि, विवेक यादव, शारिक खान एडवोकेट, सुरेन्द्र शर्मा, मनोज प्रजापति, पंकज शर्मा, शिव प्रसाद पाण्डेय, निलेश पाण्डेय, लालबहादुर यादव, राजीव सिंह डब्लू आदि मौजूद रहे।