जौनपुर। शहर के रुहट्टा स्थित यूरो किड्स प्री स्कूल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। रंग बिरंगे ड्रेस में बच्चे जब मंच पर पहुंचे तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उनके द्वारा प्रस्तुत गीत जिंगल बेल-जिंगल बेल गीत को सभी ने खूब सराहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष माया टंडन ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की खूब सराहना की।
उन्होंने ने कहा कि नन्हें मुन्ने बच्चो की मंच पर क्षमता देखकर ऐसा लगता है कि वाकई बच्चों की मार्ग दर्शन शिक्षकों ने पूरी ईमानदारी के साथ किया है। मंच पर सांता क्लाज ने बच्चों को उपहार दिया। विद्यालय के संस्थापक सराहना के हकदार है। विशिष्ट अतिथि प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि बच्चों की शैक्षिक मानसिकता को निख्रारने के लिए अच्छी पहल की गई है। उन्होेंने विद्यालय के शिक्षकों के प्रयास की सराहना की। वरिष्ठ अधिवक्ता आदित्य नारायण मिश्र ने कहा कि स्कूल का संचालन अत्यंत कठिन कार्य है। ऊपर से नन्हे मुन्ने बच्चों को संभालना मुश्किल होता है। विद्यालय परिवार अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वहन कर रहा है। प्रबंधक माजिद हमीद ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डा. गुलाम खान, कैलाश नाथ, डा. आरिफ हमीद, वरिष्ठ पत्रकार साजिद हमीद, राशिद जुनेद आदि मौजूद थे। नोमान साहिद, आमिर महीद, रास हमीद ने आभार जताया। संचालन अदिति ने किया।