{"_id":"630faa145d4da6674b0451a6","slug":"30-co-operative-societies-will-be-hi-tech-with-1-20-crores-jaunpur-news-vns671908862","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.20 करोड़ से हाईटेक होगी 30 सहकारी समितियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.20 करोड़ से हाईटेक होगी 30 सहकारी समितियां
विज्ञापन
सहकारी समितियां होंगी आधुनिक
30 समितियों को दुरुस्त कराने के लिए जारी हुए 1.2 करोड़
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। सहकारी समितियों की सूरत जल्द बदलने वाली है। उनके सीलन भरे दफ्तरों को दुरुस्त कराया जाएगा और उसमें कंप्यूटर आदि लगवाए जाएंगे। एक करोड़ 20 लाख की स्वीकृति मिल गई है।
पहले चरण में 30 सहकारी समितियों को आधुनिक संसाधनों से युक्त किया जाएगा। समितियों के रखरखाव, कंप्यूटर व प्रिंटर, फर्नीचर आदि को दुरस्त कराया जोगा। नाबार्ड को इनको दुरुस्त करने का जिम्मा सौंपा गाय है। वह किसानों को उर्वरकों, कीटनाशकों आदि के क्रय विक्रय का विवरण कंप्यूटर पर रखना सिखाएगी।
जिले में 204 सहकारी समितियां हैं, जिनमें 165 सक्रिय हैं। इनपर उर्वरक, कीटनाशक का वितरण कराया जाता है। इन सहकारी समितियों में से 30 पर पहले चरण में हाईटेक बनाने के लिए चयन किया गया है जिसकी सूची शासन को भेज दी गई है। इसका लाभ करीब एक लाख किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन
प्रत्येक समिति को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने पर 3.90 लाख रुपये खर्च करने की योजना है। इस खर्च का 60.73 प्रतिशत केंद्र और 29.25 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। 10.02 प्रतिशत सहयोग नाबार्ड देगा। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अमित कुमार पांडेय ने बताया कि पहले चरण में 30 समितियां को दुरुस्त कराया जाएगा। उनकी सूची शासन को भेज दी गई है। सेवाओं की स्थिति सुधरने पर समितियां लाभ में भी आएंगी और स्टाक में हेराफेरी बंद होगी।
----------------------
इनसेट--
सुधारी जाएगी इनकी स्थिति
जिन समितियों को हाईटेक बनाया जाना उनमें पिलखिनी सहकारी समिति, चंवरी, रामनगर, पतहना, वंशगोपालपुर, नरहन, मढ़ी, बहरी बरहपुर, मुर्तजाबाद, दुगौली, गुलजारगंज, सपही, जैगहां, मेहरावा, मुबारकपुर, मरहट, सुइथाकला, केवटलीकला, घनश्यामपुर, आनापुर मझगवां, गद्दोपुर, जगापुर बनकट, कोल्हुआ, फत्तुपुर, दहेवा, सलार पुर, भैसारामपुर, सुजानगंज, हिरामनपुर, कौरहा शामिल है।