फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   3.98 hectare government land occupied by land mafia

भू माफिया के कब्जे में 3.98 हेक्टेयर सरकारी जमीन

Mon, 27 Jul 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
3.98 hectare government land occupied by land mafia
जौनपुर। दूसरों की जमीन से कब्जा हटवाने और न्याय दिलाने की उम्मीद भला कैसे ही जाए, जब सरकारी भूमि से ही कब्जे हटवाने में सरकारी तंत्र नाकाम है। जिलेे में 3.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर भू माफिया कब्जा जमाए हुए हैं। कहीं पक्के निर्माण करा लिए गए हैं तो कहीं उसकी घेरेबंदी कर अपने कब्जे में ले लिया गया है, मगर अफसर उस भूमि को कब्जामुक्त कराने में खास रुचि नहीं दिखा रहे। योगी सरकार की सरकार की प्राथमिकता में होने के बाद भी जिले में भू-माफिया पर कार्रवाई में सुस्ती बरतना समझ से परे है।
विज्ञापन

जिले में भूमि विवाद से जुड़े मामले बहुतायत में है। अपराध की भी ज्यादातर घटनाओं के पीछे जमीन का ही विवाद मुख्य वजह रहा है। जिसकी लाठी, उसकी भैंस की तर्ज पर लोगों ने कमजोर वर्ग की जमीन हथिया रखी है। आम लोगों की ही नहीं सरकारी भूमि पर भी तमाम लोगों ने अवैध कब्जा कर रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में भूमि पर अवैध कब्जे के मामले में कोई कार्रवाई न होने पर ही भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में इसे प्राथमिकता में रखा था। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रत्येक जिले में एंटी भू माफिया सेल का गठन कर ऐसे लोगों को सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई के भी निर्देश दिए। सूची तो तैयार हो गई, कुछ पर केस भी दर्ज हो गया, लेकिन जमीन खाली कराने का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। तभी तो जिले की 3.98 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा है, मगर उसे खाली नहीं कराया जा रहा। सरकारी भूमि पर कब्जे का यह एक रिकार्ड है, इसके अलावा भी कई गुना भूमि पर अवैध कब्जे को चिह्नित ही नहीं किया जा सका है। शहर में कई पोखरे-पोखरियों को पाटकर अट्टालिकाएं बनती जा रही हैं बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। इससे न सिर्फ सरकार की मंशा विफल हो रही है, बल्कि आम लोगों में न्याय मिलने की उम्मीद भी टूट रही है।
विज्ञापन

चिह्नित किए गए 22 भू माफिया
राजस्व विभाग ने जिले में कुल 22 भू-माफिया को चिंहित किया। जिनके कब्जे में कुल 10.23हेक्टेयर सरकारी भूमि है, लेकिन अभियान के तहत ढ़ाई साल बीतने के बाद भी अभी तक राजस्व विभाग मात्र 6.25 हेक्टेयर की भूमि से भू-माफिया का कब्जा हटवाने में सफलता पाई। यह भूमि नौ भू-माफिया कब्जा किए हुए थे, लेकिन अभी भी 3.98 हेक्टेयर भूमि पर 13 भू -माफियाओं का कब्जा है। वे इस भूमि पर स्थाई निर्माण कराकर कब्जा किए हुए हैं। इस भूमि से राजस्व विभाग अभी तक कब्जा नहीं हटवा सका है। राजस्व विभाग इन भू-माफिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर चुप्पी साधे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन...
एंटी भू-माफिया अभियान के तहत स्थाई निर्माण रहने के कारण कई कई भू-माफिया के कब्जे से भूमि खाली नहीं कराया जा सका है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस अभियान के तहत 22 भू-माफिया को चिंहित किया गया है, जिनसे कब्जा हटावाने का कार्य किया जा रहा है। - रामप्रकाश , एडीएम वित्त व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed