फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2.73 lakhs defrauded in the name of job in Saudi Arabia

Jaunpur News: सऊदी अरब में नौकरी के नाम पर 2.73 लाख की ठगी

Sun, 06 Jul 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
2.73 lakhs defrauded in the name of job in Saudi Arabia
सुइथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के अमावांकला निवासी एक युवक विदेश में नौकरी पाने की लालच में ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी मो.रमजान ने बताया कि उसकी मुलाकात पड़ोस के ईशापुर गांव में रिश्तेदारी में आए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मनिया निवासी से हुई थी। उसने खुद को पासपोर्ट व वीजा एजेंट बताते हुए मेरे नाती मो. साहिल को सऊदी अरब (रियाद) में नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने अपने पुत्र मो. इरफान के माध्यम से उन्हें 2.73 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने साहिल का पासपोर्ट ले लिया और उसे पिछले महीने में रियाद के लिए वीजा और 12 जून को यात्रा का हवाई टिकट दे दिया। भुक्तभोगी का नाती जब विदेश जाने के लिए 11 जून को लखनऊ एयरपोर्ट पहुँचा, तो वहां पता चला कि उसका वीजा और टिकट दोनों नकली है। उसका पासपोर्ट मुंबई में है। इस पर पीड़ित आरोपी से पैसे की मांग करने लगा। इस पर आरोपी,उसकी पत्नी और माता-पिता उसे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने मामले में आरोपी, उसकी पत्नी तथा पिता के विरुद्ध थाने पर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed