फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   252 crores received in land acquisition, four thousand farmers will get compensation

Jaunpur News: भूमि अधिग्रहण में मिला 252 करोड़, चार हजार काश्तकारों को मिलेगा मुआवजा

Sun, 10 Dec 2023 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
252 crores received in land acquisition, four thousand farmers will get compensation
जौनपुर। जिले के बहुप्रतीक्षित मड़ियाहूं बाईपास व मछलीशहर-जंघई फोरलेन के भूमि अधिग्रहण के लिए 252 करोड़ का बजट प्राप्त हुआ है। इसके तहत 35 गांवों के करीब चार हजार काश्तकारों को भूमि का मुआवजा दिया जाना है। इन दोनों पर ही अब तक कार्य नहीं शुरू हो सका है।
विज्ञापन

मछलीशहर से जंघई राष्ट्रीय मार्ग संख्या 731-बी के लिए 38 किमी फोरलेन का निर्माण अभी तक नहीं शुरू हो सका। इसमें 22 गांवों की 20.44 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण की जा रही है। भूमि अधिग्रहण के लिए शासन से 10 दिन पहले 101 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें से 19 काश्तकारों को 3.93 करोड़ का भूमि मुआवजा दिया जा चुका हैं। एक गांव अदारी का अवार्ड नहीं हुआ है। कुल 22 गांवाें में करीब दो से ढाई हजार काश्तकार होंगे।
विज्ञापन


इसी तरह मड़ियाहूं बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135-ए के लिए कुल 151 करोड़ रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इसमें 165 करोड़ की मांग की गई थी। यहां पर कुल 14 गांव है। इसमें मखदूमपुर का बजट नहीं है। वजह यह कि इस गांव की सभी सरकारी भूमि जा रही है। ऐसे में 13 गांवों के करीब 1500 से 1900 काश्तकार लाभान्वित होंगे। छह किमी. लंबे इस मार्ग के लिए कुल 40.67 हेक्टेयर भूमि की जा रही है। अब तक कार्य नहीं शुरू हो सका है। अभी तक मड़ियाहूं बाईपास के लिए 17 काश्तकारों में 3.72 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारीगांव, चहेरपुर, चकरविया, ददरा, दिनारपुर, गोपालपुर, जोगापुर, कमीरपट्टी, मखदूमपुर, मोहम्मदपुर, नरायनपुर, रसूलपुर, सेउर, शिवपुर गांव के काश्तकारों का भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
अदारी, बरावां, बरहता, बभनियावं, भिखारीपुर, विशुनपुर, चौकीकलां, चौकीखुर्द, गोधना, जगदीशपुर, कल्यानपुर, किशुनदारपुर, कोटवा, लासा, कस्बा घिसुआ खास, मुजहना, मुलनापुर, रामगढ़, सेमरी कला, सिसवां, ताजुद्दीनपुर, तिलोरा गांव के काश्तकारों का भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।

शासन से मड़ियाहूं बाईपास के लिए 151 करोड़ व मछलीशहर जंघई फोरलेन के लिए 101 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण के मुआवजे के लिए बजट प्राप्त हुआ है। इसमें जितने आवेदन आ रहे हैं, उतने काश्तकारों को मुआवजा दिया जा रहा हैं।
- गणेश प्रसाद सिंह, एडीएम भू-राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed