फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   25 bigha wheat crop burnt due to short circuit fire

Jaunpur News: शार्ट सर्किट से आग लगने से 25 बीघा गेहूं की फसल जली

Fri, 19 Apr 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
25 bigha wheat crop burnt due to short circuit fire
मछलीशहर। क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहर के बगल स्थित रायपुर गांव में शार्ट सर्किट से गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया 25 बीघा से अधिक की फसल जल गई।
विज्ञापन

रायपुर गांव से गुजर रहे 11000 वोल्ट के तार काफी लटके हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 10 बजे तेज हवा चलने से तार टकरा गए। इससे निकली चिंगारी से गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास के साथ ही खड़ी फसल की ट्रैक्टर से जोताई कर आग को फैलने से रोका। जब तक आग बुझी किसान प्यारेलाल पटेल की 12 बीघा, देवीप्रसाद यादव की आठ बीघा, रंबल यादव की दो बीघा और अनिल सिंह की तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई थी। फायर ब्रिगेड टीम जब तक पहुंची ग्रामीणों ने आग बुझा दी थी। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बिलोई गांव में बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से खेत में रखे गेहूं के 110 बोझ जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। गांव निवासी जगदीश तिवारी का 40 बोझ गेहूं, रमेश तिवारी का 75 बोझ गेहूं के साथ ही विजय गुप्त की 5 बिस्वा गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन आग भयावह हो गई। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। घटना स्थल तक जाने के लिए रास्ता न होने से फायर ब्रिगेड की टीम को आग पर काबू पाने में समय लगा।
विज्ञापन



----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed