फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जौनपुर से रविकिशन पर दांव लगा सकती है भाजपा!

जौनपुर से रविकिशन पर दांव लगा सकती है भाजपा!

Sun, 31 Mar 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर से रविकिशन पर दांव लगा सकती है भाजपा!

विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा जौनपुर सदर से फिल्म अभिनेता रविकिशन पर दांव लगा सकती है। ऐसी चर्चा राजनैतिक गलियारों में चल रही है। पार्टी के अंदरखाने चर्चा है कि रविकिशन को गोरखपुर, देवरिया या जौनपुर से लड़ाया जा सकता है। रविकिशन खुद जौनपुर से लड़ने के इच्छुक हैं।
रविकिशन पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर लड़ चुके हैं। रविकिशन का कहना है कि जौनपुर से उन पर चुनाव लड़ने के लिए समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों के फोन आ रहे हैं। गृह जनपद होने के नाते चुनाव लडने के लिए जौनपुर उनकी पहली पसंद होगी। केराकत तहसील के छोटे से गांव बराई बिसूई निवासी पंडित श्याम नारायण शुक्ल के घर में जन्मे रविंद्र नाथ शुक्ल उर्फ रविकिशन को बचपन से ही अभिनय करने का शौक था। अपने शौक को उन्होंने प्रोफेशन बनाया और काफी नाम कमाया।
विज्ञापन

जौनपुर की में भाजपा के लिए इस बार राह बहुत आसान नहीं है। वैसे तो भाजपा से टिकट के लिए मुख्य दावेदारों में वर्तमान सांसद केपी सिंह, मनोज सिंह, मनीष शुक्ला, पूर्व विधायक सीमा द्विवेदी, पाणिनी सिंह आदि के नाम चल रहे हैं। सभी के समर्थक अपने नेता का टिकट पक्का होने का दावा कर रहे हैं। रविकिशन भाजपा में 19 फरवरी 2017 को शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed