{"_id":"5c9fb96ebdec2213fc3061fc","slug":"201553971566-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के लिए दो हजार बड़े व छोटे वाहनों का होगा अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के लिए दो हजार बड़े व छोटे वाहनों का होगा अधिग्रहण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में चुनाव कराने के लिए दो हजार बड़े व छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ कार्यालय जुट गया है। वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश देने की तैयारी की जा रही है। अप्रैल के पहले सप्ताह में सभी वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश दे दी जाएगी।
जिले की दो सीटें जौनपुर व मछलीशहर में चुनाव सकुशल संपन्न कराने की तैयारी जोर शोर से शुरु हो गई है। इसी क्रम में जिले में बड़े व छोटे वाहनों को भी अधिग्रहण करने की तैयारी शुरु हो गई है। इस दौरान चुनाव के लिए कुल दो हजार बड़े व छोटे वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है।जिसमें 1200 बड़े और 800 छोटे वाहन हैं।इन वाहनों को अधिग्रहण के बाद बुलाने और खड़ा करने की तिथि व स्थान भी चयनित कर लिया गया है। अधिग्रहित किए जाने वाले छोटे वाहनों में 400 वाहनों को 28 अप्रैल को टीडी कालेज मैदान पर बुलाया गया है। इसके बाद दो दिन काम लेने के बाद पुन: उनको छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद अधिग्रहित सभी छोटे वाहनों को आठ मई से लेकर नौ मई की सुबह तक टीडी कालेज के मैदान में बुलाया गया है।जबकि बड़े वाहनों को आठ मई से लेकर नौ मई की सुबह तक बुलाया गया है। इन बड़े वाहनों को खड़ा करने के लिए तीन स्थानों का चयन किया गया है। जिसमें 400 वाहन टीडी कालेज, 400 वाहन मंडी और 400वाहन बीआरपी मैदान में खड़े होंगे। वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए जिम्मेदार सहायक संभागीय परिवहन विभाग तैयारी भी शुरु कर दिया है। वाहनों को अधिग्रहण करने के लिए वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश तैयार करने का कार्य किया जा रहा है।
10फीसदी बढ़ा वाहन किराया
जौनपुर। चुनाव में लगने वाहनों का किराया बढ़ गया है। पिछले विधानसभा चुनाव के किराया से10फीसदी अधिक किराया इस चुनाव में बढ़ाया गया है। इस चुनाव में अब छोटे वाहनों को 1700 रुपया प्रति दिन और बड़े वाहनों को दो से तीन हजार रुपया प्रतिदिन दिया जाएगा।इन वाहनों को ईंधन अलग से दी जाएगी।
विज्ञापन
वाहनों का अधिग्रहण करने के लिए अधिग्रहण आदेश बनाने का कार्य किया जा रहा है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में सभी वाहन स्वामियों को अधिग्रहण आदेश भेज दिया जाएगा। चुनाव में कुल 1200 बड़े और 800 छोटे वाहनों को लगाया जाना है।
उदयवीर सिंह
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी