फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   200 villagers remained in darkness overnight

रातभर अंधेरे में रहे 200 गांव के लोग

Fri, 04 Oct 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
200 villagers remained in darkness overnight
बक्शा। क्षेत्र के सवंशा और नौपेड़वा में स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र के सभी छह फीडरों से जुड़े करीब दो सौ गांवों के लोग सारी रात अंधेरे में रहे। धनियामऊ बाजार के निकर फोरलेन सड़क के पास डाली गई अंडरग्राउंड 33 हजार वोल्ट लाइन की केबल ब्रस्ट होने से करीब 21 घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। शाम को छह बजे केबल ठीक करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र में सवंशा और नौपेड़वा विद्युत उप केंद्र से करीब दो सौ गांवों में बिजली की सप्लाई होती है। इन उप केंद्रों पर छह फीडर हैं। दोनो विद्युत उप केंद्रों पर 33 हजार वोल्ट की लाइन बदलापुर से होकर आती है। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने के दौरान धनियामऊ के पास लाइन का केबल अंडरग्राउंड कर सड़क को पार कराया गया है। बुधवार की शाम करीब नौ बजे केबल अचानक ब्रस्ट हो गई। जिससे दोनों विद्युत उप केंद्र से बिजली की सप्लाई बंद हो गई। नौपेड़वा, बेलापार, बबुरा, हयादगंज, गढ़ा सेनी मोहम्मदपुर, महिमापुर, दक्षिणपट्टी, सदरुद्दीनपुर, बर्रेपट्टी, कर्तिहा, सुल्तानपुर, दरियावगंज, गोरियापुर, खुसहूपुर, बक्शा, गोपालापुर, वीरभानपुर, भिवरहां, सड़ेरी, सुजियामऊ, सवंशा, शिवगुलामगंज, समेत दो सौ गांवों की बिजली गुल हो गई। पूरी रात लोग अंधेरे में रहे।
विज्ञापन

सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया। दोपहर बाद पता चल सका कि धनियामऊ के पास अंडरग्राउंड 33 हजार वोल्ट लाइन की केबल ब्रस्ट हो गई है। दोपहर में करीब दो बजे फाल्ट ठीक करने के बाद सप्लाई बहाल की गई लेकिन दस मिनट में फिर सप्लाई बंद हो गई। शाम को छहबजे आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता अमर प्रसाद का कहना है कि केबल ब्रस्ट होने के कारण दोनों उप केंद्रों की बिजली सप्लाई ठप हो गई थी। केबल को ठीक करने के बाद शाम छह बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed