फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   200 street lights of the ward have been switched off for two years, leaving citizens in the dark.

Jaunpur News: दो साल से वार्ड की 200 स्ट्रीट लाइटें बंद, नागरिक अंधेरे में

Mon, 06 Jan 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
200 street lights of the ward have been switched off for two years, leaving citizens in the dark.
नगर पालिका परिषद के कलीचाबाद वार्ड की करीब 200 स्ट्रीट लाइटें दो साल से बंद पड़ी हैं। इसे लेकर नागरिक अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। इसे लेकर जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोग अंधेरे में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन


इस वार्ड में प्रकाश की व्यवस्था पूरी तरह बंद है। कलीचाबाद से मुरादगंज तिराहे, बदलापुर पड़ाव से सत्या सर्विस स्टेशन तक लगी करीब 200 स्ट्रीट लाइटें फ्यूज हो गईं हैं। इससे इन क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाएं जहां बढ़ गई हैं, वहीं लोगों को आपराधिक घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। मरम्मत के लिए सभासद ने कई प्रयास किया लेकिन इसे नहीं बदला गया। नया वार्ड होने के कारण यहां कुल करीब 250 स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। काफी प्रयास के बाद दो से तीन स्ट्रीट लाइट ठीक होगी तो कुछ अन्य खराब भी हो जाती है। यही स्थिति शहर के अन्य नए वार्डों जैसे हर्दीपुर, मीरपुर, डेरा यूसुफ, गंगापट्टी, चांदपुर, सैदनपुर, देवचंदपुर में बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed