फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   200 scheduled caste women will be given chicks

200 अनुसूचित जाति की महिलाओं दिया जाएगा चूजे

Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
200 scheduled caste women will be given chicks
200 अनुसूचित जाति की महिलाओं को मिलेगा चूजे
विज्ञापन

-अंडे देने वाली मुर्गियों का पालन करने वाले को मिलेगा लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी जौनपुर। जिले में कुक्कुट पालन के लिए बैकयार्ड योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कि 200 अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को चूजे का वितरण किया जाएगा। इसके लिए विभाग सूची तैयार कर रहा है। यह उन्ही महिलाओं को मिलेगा जो अंडे देने वाली मुर्गियों का पालन करेंगी।
महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। इसके लिए अलग-अलग योजनाओं को चलाया जा रहा है। चूजे वितरण होने से जहां महिलाओं को रोजगार मिलेगा वहीं लोगों को स्वास्थ्य के लिए भी अंडे उपयोग कर प्रोटीन मिलेगा । इसके लिए पशु विभाग की ओर से सूची तैयार कराई जा रही है। 200 महिलाओं को चूजे वितरण किया जाएगा। पशु चिकित्सा अधिकारी डा. प्रदीप कुमार ने बताया कि बदलापुर ब्लॉक में 10 अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रशिक्षण के बाद उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए चूजे मुहैया कराया जाएगा। उन्होंने अनुसूचित जाति की महिलाओं के चयन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के प्रबंधक अनिल कुमार यादव को पत्र लिखकर जानकारी दी है। डॉ. प्रदीप ने बताया कि प्रत्येक महिलाओं को चूजे के अलावा खाद्यान्न और औषधी दी जाएगी। चूजों की सुरक्षा के लिए चयनित 10 महिलाओं को पिजड़ा बनाने के लिए उनके द्वारा दिए हुए बैंक खाते में 445 रुपये भी पशु पालन विभाग देगा। अनुसूचित जाति की 10 चयनित महिलाओं को अपनी एक फोटो, आधारकार्ड, बैंक पासबुक की छाया प्रति, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और प्रधान द्वारा प्रमाणित निवास प्रमाण पत्र देना होगा।
विज्ञापन

....................................
वर्जन
सरकार की योजना का लाभ देकर महिलाओं को सशक्कत बनाने के लिए विभाग प्रयासरत है। चूजे वितरण के सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही 200 अनुसूचित जाति की महिलाओं को चूजों दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेश कुमार सीवीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed