फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   20 thousand farmers will receive seeds at a discount

20 हजार किसानों को मिलेगा छूट पर बीज

Mon, 17 Oct 2016 12:40 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 17 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
20 thousand farmers will receive seeds at a discount
किसान - फोटो : balia
जिले के बीस हजार किसानों को छूट पर गेहूं, मटर, चना, सरसों, मसूर आदि बीज मिलेगा। इसके लिए विभाग को गेहूं और मटर का 1205 कुंतल बीज प्राप्त हो चुका है।  जिले में 12039 कुंतल अनुदानित बीज के वितरण का लक्ष्य है। इसके लिए तीन लाख 31 हजार 293 किसानों ने पंजीकरण कराया है।  बीजों पर अनुदान की धनराशि सीधे किसानों के खाते में जाएगी।
विज्ञापन


 पिछले वर्ष 18672 किसानों को अनुदानित बीज से लाभांवित किया गया था। जिसमें दो हेक्टेयर तक की बुआई करने के लिए बीज लेने वाले किसानों को इस साल अनुदानित बीज का लाभ नहीं मिलेगा। जिले में लगभग छह लाख 40 हजार किसान हैं। जिसमें तीन लाख 31 हजार 293 किसान पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


जिनको कृषि विभाग में संचालित अनुदान वाली योजनाओं का लाभ दिया जाता है। इन वर्ष लगभग 20 हजार किसानों को अनुदानित व प्रदर्शन वाले रबी के बीजों से लाभांवित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें 10 हजार 621 कुंतल गेंहू, 712 कुंतल चना, 558 कुंतल मटर, 140 कुंतल मसूड़ और आठ कुंतल सरसों का बीज वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें अभी तक कृषि विभाग को एक हजार 30 कुंतल गेहूं, 170 कुंतल मटर व पांच कुंतल सरसों का बीज उपलब्ध हो चुका है। बीजों का वितरण ब्लाक स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार के माध्यम से उपलब्ध कराएगा। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।


मालूूम हो कि पिछली बार किसानों को बीज में प्रति किलो 20 रुपये का अनुदान मिला था। जिसमें 10 रुपया केंद्र सरकार, छह रुपया सूखा राहत और चार रुपया राज्य सरकार की ओर से शामिल था। इस बार अभी तक अनुदान की राशि निर्धारित नहीं की गई है। अभी फिलहाल इसमें सप्‍ताहभ्‍ार का समय लग सकता है। जाे भ्‍ाी अनुदान स्वीकृत किया जाएगा उसकी राशि संबंधित किसान के खाते में डाल दी जाएगी। विभ्‍ाागीय सूत्र बताते हैं कि सरकार की इस योजना से किसानों को सभ्‍ाी फसलों की खेती में खासी मदद मिलेगी। इससे वह खेती में खासी सहायता ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed