{"_id":"5f074d55fd4fca645a45696e","slug":"2-day-ban-implemented-for-prevention-of-other-infectious-diseases-including-corona-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कल रात से 2 दिनों की पाबंदी लागू, प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी सहित अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए कल रात से 2 दिनों की पाबंदी लागू, प्रशासन ने कसी कमर
Thu, 09 Jul 2020 10:37 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
यूपी में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण व अन्य संक्रामक बीमारियों के जागरूकता कार्यक्रम के लिए कल रात दस बजे से लागू होने वाले प्रतिबंधों को लेकर पूर्वांचल के सभी जिलों का प्रशासन अलर्ट हो गया है। निर्देशों के तहत सभी आवश्यक सेवाओं और जरूरी सामानों की आपूर्ति को छोड़कर अन्य सभी तरह की तरह की दुकानें, बाजार और कार्यालय बंद रहेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान अभियान चलाकर व्यापक स्तर पर सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। हालांकि सरकार के इन निर्देशों का सरकारी कार्यालयों पर ज्यादा असर नहीं है। माह का दूसरा शनिवार होने के कारण सभी दफ्तर पहले से ही बंद हैं।
विज्ञापन
जौनपुर के डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात 10 बजे से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक के लिए प्रतिबंध लगाए गए हैं। लोग घरों से बाहर न निकलें। सभी एसडीएम-सीओ को इसका अनुपालन कराने को कहा गया है। शासन के निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन विज्ञापन