फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लाइसेंस मिला नहीं, बीएसएनएल ने शुरू कर दिया 4 जी सेवा

लाइसेंस मिला नहीं, बीएसएनएल ने शुरू कर दिया 4 जी सेवा

Sat, 30 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
लाइसेंस मिला नहीं,  बीएसएनएल ने शुरू कर दिया 4 जी सेवा

विज्ञापन
जौनपुर। भारत संचार निगम लिमिटेड की डाटा सेवा निजी कंपनियों की तरह की चुस्त हो गई है। विभाग ने चार तहसीलों में फोर जी सेवा शुरू कर दी है। इससे डाटा की स्पीड पहले से कई गुना तेज हो गई है। अगले चरण में जौनपुर शहर में नेवटर्क में बदलाव करना है।
निजी कंपनियों ने पहले ही चौथी पीढ़ी की मोबाइल सेवा शुरू कर दी थी, जिसमें डाटा की स्पीड काफी तेज होती है। भारत संचार निगम लिमिटेड अभी थ्री जी सेवा पर ही अटका था। इससे उसके उपभोक्ताओं की संख्या में कमी आने लगी थी। अब विभाग ने भी फोर जी सेवा की शुरुआत कर दी है। जिन इलाकों में सेवा शुरू की गई है, उनमें उपभोक्ताओं को मैसेज बदल कर नया फोर-जी सिम लेने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

जिले के 11 बीटीएस पर फोर-जी उपकरण लगा दिए गए हैं। इनमें मड़ियाहूं , मछलीशहर और केराकत में दो-दो, शाहगंज में चार और मुंगराबादशाहपुर में एक बीटीएस शामिल हैं। जिन इलाकों में उपकरण बदले गए हैं, वहां अब केवल फोर जी सेवा ही काम करेगी। ऐसे में सबको मैसेज भेजकर विभाग नए फोर-जी सिम लेने को कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रबंधक टेलीफोन चंद्र प्रकाश पांडेय का कहना है कि जिन इलाकों में फोर जी सेवा शुरू की गई है, उनमें बगैर फोर जी सिम के नेटवर्क नहीं मिलेगा। दरअसल स्पेक्ट्रम की कमी के चलते फोर जी सेवा शुरू करने के बाद थ्री जी बंद करनी पड़ रही है। ऐसे में पुराने सिम से नेटवर्क एक्सेस करना संभव नहीं रह जाएगा। वैसे पर्याप्त फोर जी सिम उपलब्ध हैं, उपभोक्ता अपने नजदीकी कार्यालय से सिम प्राप्त कर सकते हैं। स्पीड अच्छी मिलने लगी है लेकिन दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे उपकरण मिलेंगे अन्य क्षेत्रों में भी फोर जी सेवा शुरू की जाएगी। अगले चरण में जौैनपुर शहर में सेवा शुरू करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed