फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आटो रिक्शा सवार नकाबपोश महिला की गोली मारकर हत्या

आटो रिक्शा सवार नकाबपोश महिला की गोली मारकर हत्या

Wed, 13 Feb 2019 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
आटो रिक्शा सवार नकाबपोश महिला की गोली मारकर हत्या
शाहगंज। क्षेत्र के मजडीहा गांव के पास सोमवार को अपराह्न करीब दो बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक आटो रिक्शा में सवार नकाबपोश महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से भगदड़ मच गई। महिला की पहचान इरफाना उर्फ शनीला (30) पुत्री महमूद आलम निवासी सैदपुर विशेखा थाना फूलपुर आजमगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला को उसके पति ने पांच दिन पहले ही फोन से तलाक दिया था। इरफाना की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व खेतासराय थाना क्षेत्र के भुड़कुड़हा निवासी मो. सालिम के पुत्र मन्नान के साथ हुई थी। करीब एक साल से पति से अनबन होने पर इरफाना शाहगंज में किराए के मकान में रहती थी। वह मंगलवार को किसी काम से खेतासराय आई थी। वहां से आटो रिक्शा में सवार होकर शाहगंज लौट रही थी। मजडीहा गांव स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर आटो रिक्शा को रोक लिया। बाइक चालक हेलमेट पहने था और पीछे बैठा बदमाश गमछे से मुंह बांधे हुए था। जब तक आटो सवार कुछ समझ पाते कि बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरा और आटो रिक्शा पर बैठी इरफाना पर पिस्टल तान दिया। इतने में आटो में सवार यात्री उतरकर भाग खड़े हुए। इसी बीच बदमाश ने ताबड़तोड़ पांच गोलियां इरफाना के शरीर में उतार दी। दो गोलियां उसकी बांह में, एक कंधे पर और दो गोली बायीं तरफ सीने में लगीं। इरफाना तड़पने लगी और बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची मृतका की मां अंसरी बेगम ने पुलिस को बताया कि इरफाना का पति मन्नान सऊदी अरब में रहता है। पांच दिन पहले उसने फोन से इरफाना को तलाक देते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी थी। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार पांडेय और सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed