फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नदियों पर कब्जे को लेकर गंभीर नहीं है प्रशासन

नदियों पर कब्जे को लेकर गंभीर नहीं है प्रशासन

Sun, 10 Feb 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
नदियों पर कब्जे को लेकर गंभीर नहीं है प्रशासन

विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने नदी, तालाबों से अवैध कब्जे हटाने का निर्देश सभी जिलों के डीएम को दिया है। बावजूद इसके प्रशासन गंभीर नहीं है। गोमती नदी की 100 एकड़ से अधिक भूमि पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। लेकिन नदी की भूमि पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए की पहल नहीं हो सकी है। नदी का जलस्तर जैसे जैसे नीचे जा रहा है वैसे वैसे लोग नदी क्षेत्र में कब्जा करते जा रहे हैं। कहीं मकान तो कहीं स्कूल की बिल्डिंग बन गई है। शहर में कलीचाबाद से लेकर रामघाट तक नदी के दोनों छोर पर अतिक्रमण कर लिया गया है। लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
गोमती नदी शहर के मध्य से होकर गुजरती है। जिले में तकरीबन 70 किलोमीटर से अधिक दूरी तक सफर तय करने वाली यह नदी जिले की सुल्तानपुर की सीमा से प्रवेश कर गाजीपुर की सीमा में निकलती है। शहर में गोमती के घाट भी सुरक्षित नहीं हैं। घाटों पर कब्जा कर लिया गया है। नदी में तेजी से पानी का जलस्तर नीचे खिसकने की वजह से नदी सूख रही है। इसका लाभ उठाते हुए लोगों ने नदी की जमींन पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। नदी वाले क्षेत्र में स्कूल, कालेज, मकान बनाएं जा रहे है। कटघरा इलाके में तो पूरी कालोनी ही नदी की जमींन पर बसा दी गई है। कब्जा करने की होड़ एवं अतिक्रमण से नदी कराह रही है। गोमती के ऊपरी जलधारा में स्थित नगर सीमा कलीचबाद से नदी की निचली जलधारा के नगर की सीमा रामघाट तक लोगों ने नदी के दोनों छोर पर कब्जा जमा लिया है। अवैध कालोनी , मकान ,तुतीपुर ( तड़ताल) में घाट के समीप लोग बनाने में जुटे है। गूलरघाट के पास नदी की जलधारा को अवरुद्ध करते हुए निर्माण करा लिया गया है। केरारबीर मंदिर से बलुआ घाट तक नदी के किनारों को कब्जा कर मकान बनाएं जा रहे है। जोगियापुर मोहल्ले में भी अस्थाई निर्माण करना शुरू कर दिया है। कमोबेश ऐसी स्थिति अचला देवी घाट, मिंयापुर, और सूरजघाट के आस पास क्षेत्र में भी है।
विज्ञापन


नदी क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए शीघ्र ही अभियान चलाया जाएगा। पैमाइश कराकर अतिक्रमण को हटवाया जाएगा। अगर कहीं लेखपाल की संलिप्तता संज्ञान में आई तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद मलप्पा बंगारी
डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed