फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोकतंत्र की व्यवस्था को समझें युवा

लोकतंत्र की व्यवस्था को समझें युवा

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
लोकतंत्र की व्यवस्था को समझें युवा

विज्ञापन
जौनपुर। जफाराबाद के विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा ही भारत के भविष्य का निर्धारण करेंगे। इसलिए युवाओं को हर क्षेत्र में आगे आने की जरूरत है। वह रविवार को तिलकधारी महिला महाविद्यालय में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में बोल रहे थे। डा. राकेश यादव ने युवा संसद की रूप रेखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि देश के युवा लोकतंत्रिक व्यवस्था को जानें, समझें एवं आगे बढ़कर उसे मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएं। अध्यक्षता कर रहे प्रबंधक अशोक सिंह ने संसद में अपनी बात रखने और समाधान देने के लिए प्रेरित किया। युवा संसद में वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से 50 प्रतिभागी तथा आनलाइन से 7 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में डा. पीसी विश्वकर्मा, प्रो. सुनील विक्रम सिंह, डा. धीरेन्द्र पटेल, एसएलसी ब्रिजेश सिंह प्रिंशू, डा. मनोज वत्स, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक अभय रहे। इस मौके पर डा. मधुलिका सिंह, डा. वंदना सिंह, डा. शालिनी सिंह, डा. पूनम सिंह, डा. राकेश सिंह, अपून सिंह, डा. प्रणम सिंह, आदि मौजूद रहे। अभार नोडल अधिकारी डा. रामश्री सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed