फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   स्वास्थ्य कर्मचारियों का मांगों को धरना चौथे दिन जारी

स्वास्थ्य कर्मचारियों का मांगों को धरना चौथे दिन जारी

Fri, 11 Jan 2019 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारियों का मांगों को धरना चौथे दिन जारी

विज्ञापन
जौनपुर। स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य पर्यवेक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को चौथे दिन भी अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान विभाग के खिलाफ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के दौरान बुधवार को महिलाओं पर हमले की जानकारी लेने किसी सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। घरने में दूसरे जिलों के स्वास्थ्य कर्मी और पदाधिकारी भी पहुंचने लगे हैं।
धरना सभा का नेतृत्व कर रहे बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष धनंजय तिवारी ने कहा कि विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का पूरा शोषण कर रहे हैं। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा पासवान ने कहा कि सीएमओ द्वारा वार्ता के लिए तैयार नहीं होना, महिलाओं पर हमला करने के पीछे सीएमओ का हाथ है। प्रांतीय मंत्री मंशा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग किया कि महिला उत्पीड़न, शोषण करने वाले सीएमओ का तत्काल हटा दिया जाए। पूरे मामले की जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। धरन सभा को मंडल अध्यक्ष राजबहादुर यादव, मीरा देवी, विष्णु पाल, प्रदीप श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, मंजूराय, रमेश चंद, शिप्रा यादव, शीतला सेठ, उपेंद्र सिंह, रुक्मिणी राय, एसपी गिरी, दीनानाथ कुशवाहा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


बिना सूचना के धरना देने का आरोप
जौनपुर। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की अध्यक्ष महालक्ष्मी वर्मा ने कहा कि सीेएमओ कार्यालय में चल रहे धरना में मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धनंजय तिवारी बाहरी लोगों के साथ बिना अनुमति के धरना दें रहे हैं। जिसकी सूचना जिला प्रशासन को नहीं है। महिला कर्मचारी संघ में तोड़फोड़ संगठन की मर्यादा को भंग कर रहे हैं। सीएमओ को इससे अवगत कराया गया है। सीएमओं ने आश्वासन दिया है कि महिला कर्मचारियों के समस्या का निस्तारण शीघ्र कर दिया जाएगा। एक फरवरी को मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का जिला अधिवेशन होना है। एक फरवरी को साई धर्मशाला में सुबह 10 बजे सभी से पहुंचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed