{"_id":"5c9fb647bdec2213ef2d28f0","slug":"171553970759-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेतरतीब खड़ी 35 गाडिय़ों में पुलिस ने लगाया व्हील क्लैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेतरतीब खड़ी 35 गाडिय़ों में पुलिस ने लगाया व्हील क्लैंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने नया प्रयोग शुरू किया है। इसमें सड़क पर आड़े- तिरछे और बेतरतीब तरीके से खड़े वाहन मिलने पर पुलिस व्हील क्लैंप लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिससे वाहन स्वामी तब तक वहां से गाड़ी नहीं ले जा सकें, जब तक कि जुर्माना नहीं भरा जा सके। इसीक्रम में शनिवार को यातायात पुलिस ने ऐसे 35 गाड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर 6500 रुपये का जुर्माना वसूल किया है। इसके साथ लोगों को दोबारा वाहनों के बेतरतीब न खड़ा करने की चेतावनी दी।
यातायात पुलिस ने ओलंदगंज, जेसीज, सिपाह, पालीटेक्निक, वाजिदपुर, सदभावना पुल आदि स्थानों पर अभियान चलाकर कार्रवाई शुरू किया गया है। यातायात प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एसपी आशीष तिवारी के निर्देश पर आगे भी अभियान जारी रहेगा। सड़क पर वाहन खड़ा करने वालों के वाहनों में व्हील क्लैंप लगाकर जुर्माना वसूल किया जाएगा। बताते चलें कि शहर में जाम की समस्या नासूर बन चुकी है। जाम से लोगों को निजात नहीं मिल रहा है। इसके पीछे मुख्य वजह सड़क पर बेेतरतीब खड़े वाहन भी हैं। गत दिनों एसपी आशीष तिवारी के बाइक से शहर का चक्कर लगाने पर यह नजारा सामने आया था। ऐसे में एसपी ने वाहन स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करने का यातायात पुलिस को निर्देश दिया।