फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Tue, 05 Feb 2019 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
बैठक में बूथों को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा
खेतासराय। भारतीय जनता पार्टी की बैठक आदर्श कन्या इण्टर कॉलेज परिसर में हुई। जिसमें मंडल क्षेत्र के बूथों को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई। काशी क्षेत्र के पदाधिकारी कृष्ण कुमार जायसवाल व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत बनाने पर बल दिया।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार जायसवाल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की आधार नींव है। जिसे पर सरकार टिकी है। जिसे अब और मजबूत करने की जरूरत है। बूथ अध्यक्ष अपने सहयोगियों के साथ जनता के हित में चलाई जा रही योजना की जानकारी दें। जिससे लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को बहुमत मिल सके। 8 फरवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उनके बातों को सुने और उसे लोगों को भी बताने की अपील की। मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौमुखी विकास किया है। गरीबों की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए पार्टी ने जमीनी स्तर पर काम किया है। इस दौरान उषा मौर्या, जगदम्बा पांडेय, हरिश्याम वर्मा, अजय यादव, रामसूरत बिन्द सूरज सोनी, विजय, नौशाद, संजय, किशन बरनवाल, किशन बिन्द, सोनू बिन्द व जगदीश यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन गजेंद्र पांडेय ने किया। आयोजक मनीष गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed