{"_id":"5c1d2f96bdec2256f972b1f0","slug":"171545416598-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के बाद 137 के सापेक्ष 133 राजस्व गावों ओडीएफ घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच के बाद 137 के सापेक्ष 133 राजस्व गावों ओडीएफ घोषित
विज्ञापन
नेवढ़िया। डिप्टी डायरेक्टर एके साहनी के नेतृत्व में गठित संयुक्त टीम ने जांच के बाद 133 राजस्व गावों को ओडीएफ घोषित कर दिया है। लेकिन चार गावों में मिल अधूरे आवासों को एक सप्ताह के अंदर पूरा कराने का निर्देश दिया है। ऐसा नहीं होने पर संबंधित के विरुद्घ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
रामनगर ब्लाक में कुल 137 राजस्व गांव है। इन गावों में बन रहे शौचालय का कार्य पूरा कराकर ओडीएफ किया जाना था। सभी गांव ओडीएफ हो जाए। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने संयुक्त टीम गठित करने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में डिप्टी डायरेक्टर एके साहनी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया। इस टीम द्वारा ब्लाक के सभी गांवों का चार दिनों तक जांच किया। जिसके बाद 133 राजस्व गावों को ओडीएफ घोषित किया । लेकिन चार राजस्व गावों में दो हिस्से शौचालय अधूरे मिले।
जिसको गंभीरता से लेते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने सेक्रेटरी और ग्राम प्रधान को कड़ी फटकार लगाई। साथ ही एक सप्ताह में शौचालय बनाने का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। संयुक्त टीम में डिप्टी डारेक्टर एके साहनी के साथ डीपीआरओ सभाजीत पांडेय,बीडीओ रामचरित्र यादव,एडीओ पंचायत राधेश्याम यादव,रतन यादव आदि सम्लित रहे।