{"_id":"5ccf2e45bdec22073d798d18","slug":"161557081669-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओसामा बिन लादेन जैसा होगा आतंकी अजहर मसूद का हस्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओसामा बिन लादेन जैसा होगा आतंकी अजहर मसूद का हस्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केराकत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलवामा में हमारे 40 जवानों को शहीद करने वाले आतंकी अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया गया है। अब उसका हश्र ओसामा बिन लादेन जैसा होने वाला है। वह रविवार को कृषक इंटर कालेज थानागद्दी के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा में उनके निशाने पर बसपा-सपा गठबंधन के अलावा कांग्रेस भी रहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर क्षेत्र में देश का मान बढ़ाया है। दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा है और देश की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। भारत एयर स्ट्राइक से पाकिस्तान की कमर तोड़ने का माद्दा रखता है। आज नरेंद्र मोदी के भाषण से पाकिस्तान के पीएम को पसीना छूटता है। उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि बुआ-बबुआ का साथ सिर्फ 23 मई तक का साथ है। चुनाव परिणाम आने के बाद बुआ कहेगी कि बबुआ गुंडों का सरताज है तो बबुआ कहेगा कि बूआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति है। दोनों में खून खराबा होगा, लेकिन सरकार हमारी है। हम पूरी तरह चौकन्ना हैं। खूनखराबा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में एक ही नारा है फिर एक बार मोदी सरकार । वर्ष 2014 में मोदी का नाम था। आज मोदी के नाम के साथ उनका काम भी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में आतंकवाद फैलता था आज आतंकवाद व नक्सलवाद समाप्ति की ओर है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी कहने को ही शहजादी हैं। वह अपने बच्चों को गाली देना सिखा रही हैं। कहा कि केंद्र में फिर सरकार बनते ही 5 एकड़ से ज्यादा वाले किसानों के खाते में भी पैसा आने लगेगा। उन्होंने मछलीशहर लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को जिताकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को पीएम बनाने की अपील की।