फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कस्तूरीपुर-दुगौलीकला गांव के बीच पीली नदी पर पुल बनाने की मांग

कस्तूरीपुर-दुगौलीकला गांव के बीच पीली नदी पर पुल बनाने की मांग

Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
कस्तूरीपुर-दुगौलीकला गांव  के बीच पीली नदी पर पुल बनाने की मांग
बदलापुर। क्षेत्र के कस्तूरीपुर-दुगौलीकला गांव के बीच पीली नदी पर बना रपटा पुल बारिश के दिनों में डूबने से दर्जन भर से ज्यादा गांव का सम्पर्क तहसील मुख्यालय से टूट जाता है। तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए आठ दस किलोमीटर की अतरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। पीली नदी पर दशकों से बनें रपटा पुल की स्थित भी जीर्ण शीर्ण हो चुका है। बारिश के दिनों में रपटा डूबने से बहरीपुर , दुगौलीकला , दुगौलीखुर्द , तियरा , दुधौड़ा , रूपपुर , लबिदाही , फिरोजपुर , जमऊपट्टी , रतासी आदि दर्जन भर से ज्यादा गांव के लोगों का सम्पर्क तहसील मुख्यालय से टूट ज्यादा है। लोगों को बदलापुर आने के लिए अतरिक्त दस किलोमीटर की दूरी तय कर बटाऊबीर से आना पड़ता है। दुगौलीकला के पूर्व ग्रामप्रधान बाबूराम यादव ने पूर्व की सरकार में मंत्री रहे शैलेन्द्र यादव ललई से रपटा पर पुल बनवाए जाने की मांग किया था किन्तु आज तक पुल नहीं बन पाया। रपटा पुल जीर्ण शीर्ण होने से स्थित गंभीर बनी हुई है। किसी भी समय यह दगा दे सकता है। जिससे एकबारगी लोगों के सामने आवागमन को लेकर समस्या गहरा सकती है। गौरा निवासी समाजसेवी सुजीत सिंह, शिक्षक अखिलेश तिवारी , शिक्षक डा. जेपी सिंह आदि ने क्षेत्रीय सांसद डॉ केपी सिंह एवं विधायक रमेशचन्द्र मिश्र से मुलाकात कर रपटा पुल पर पुल बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed