फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रतिभाओं को निखार कर प्रशिक्षित करने की जरूरत

प्रतिभाओं को निखार कर प्रशिक्षित करने की जरूरत

Tue, 05 Feb 2019 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
प्रतिभाओं को निखार कर प्रशिक्षित करने की जरूरत
खेतासराय। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सिर्फ उन प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें प्रशिक्षित करने की जरूरत है। नगर के वासुदेव गर्ल्स इंटर कालेज में आयोजित खंड स्तरीय मेधावी परीक्षा व प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केवल शिक्षक ही बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निकाल कर उन्हें समाज के अनुरूप विकसित कर सकता है। खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव ने कहा कि नामांकन, उपस्थिति एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने में शाहगंज विकास खंड जनपद में अग्रणी है। यहां के शिक्षकों ने पूरी तन्मयता व इमानदारी से बेसिक शिक्षा के उन्नयन का बीड़ा उठाया है। अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनीता मिश्रा तथा संचालन डा. सभाजीत यादव ने किया। इससे पहले आयोजित मेधावी परीक्षा में कुल 1044 छात्रों ने प्रतिभाग किया। परीक्षा सीसी कैमरे की निगरानी में करायी गयी। जिसमें प्राथमिक स्तर के ताखा पश्चिम स्कूल के छात्र प्रांजल पुष्कर को प्रथम, जपटापुर की छात्रा मुस्कान गुप्ता को द्वितीय तथा नटौली की छात्रा गरिमा यादव को तृतीय स्थान मिला। वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय के मेधावी परीक्षा में उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय सोंगर की रश्मि यादव अव्वल रही। जबकि समदहां के छात्र प्रभात कुमार दूसरे और नटौली के शिवम गौतम तीसरे स्थान पर रहे। परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को बीएसए डा. राजेंद्र सिंह ने क्रमश: तीन हजार, दो हजार और एक हजार रुपये का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। वहीं बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर बीएसए ने सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय गोरारी की शिक्षिका डा. शिवानी मौर्य को सबसे अधिक नामांकन और शैक्षिक गुणवत्ता में शत प्रतिशत सफलता सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर धर्मेंद्र सिंह, डा. चंद्रजीत मौर्य, डा. राजीव मयंक, वीरेंद्र कुमार, डा. सुभाष यादव, अशोक मौर्य, आराधना पांडेय, जयराम यादव, रतन श्रीवास्तव समेत सभी शिक्षक, शिक्षा मित्र व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed