फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुनरीक्षण के दौरान बढग़ए 89110 मतदाता

पुनरीक्षण के दौरान बढग़ए 89110 मतदाता

Tue, 05 Feb 2019 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुनरीक्षण के दौरान बढग़ए  89110 मतदाता
जौनपुर। आगामी लोकसभा चुनवा के लिए मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान जिले की सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल 89110 नए मतदाता शामिल हुए जबकि सूची से 64217 नाम हटा दिए गए। जिन नामों को सूची से हटाया गया हैं उसमें से कुछ की मौत हो गई है तो कुछ बाह शिफ्ट हो गए हैं। कुछ नाम ऐसे भी हैं जो सूची में एक से अधिक बार प्रिंट हो गए थे। 31 जनवरी को अंतिम रूप से प्रकाशित जिले की मतदाता सूची में कुल 32 लाख 17 हजार एक मतदाता हैं। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 17 लाख,7 हजार 523 और महिला मतदाता की संख्या 15 लाख, 9 हजार 334 है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में एक तिसंबर 2018 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन किया गया था। उस दौरान जिले की संभी नौ विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाता की संख्या 31 लाख 92 हजार 108 थी। मतदाता सूची पुनरीक्षण के दौरान 89110 नए मतदाता सूची में शामिल किए गए। इनमें 18 से 19 वर्ष तक के नए मतदाताओं की संख्या 21199 है। सूची में शामिल नए मतदाताओं में 40156 पुरुष, 48929 महिला और 25 अन्य मतदाता हैं। इस दौरान सूची से 64217 मतदाताओं का नाम निकाला गया है। जिसमें 34865 पुरुष और 29352 महिला मतदाताओं का नाम सूची से निकाला गया है। इनमें 25489 मतदाताओं की मौत हो चुकी है जबकि 20905 मतदाता अब कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं। 17427 नाम ऐसे थे जो एक से अधिक बार सूची में प्रिंट हो गे थे जिसे निकाल दिया गया।
विज्ञापन

इनसेट
विधानसभावार मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला कुल मतदाता
बदलापुर 167225 149269 316503
शाहगंज 195176 166825 362025
सदर 208231 182451 390698
मल्हनी 180747 166155 346919
मुं. बादशाहपुर 191851 166979 358842
मछलीशहर 198401 174042 372456
मडिय़ाहूं 166524 146226 312758
जफराबाद 195900 173868 369789
केराकत 203468 183519 387011
नोट 144 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
कुल 3217001
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed