{"_id":"5c227795bdec2256d06c698e","slug":"161545762709-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं चली नहर, सिंचाई के लिए किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं चली नहर, सिंचाई के लिए किसान परेशान
विज्ञापन
मीरगज। शारदा सहायक खंड 39 नरायनपुर रजवाहा में दो माह से पानी नहीं आने से इससे संबंधित डेढ़ सौ माइनरें सूख गई हैं जिससे किसान सिंचाई के लिए परेशान हैं। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता अनुसार पानी नहीं मिल पाने के कारण नहर मे पानी नहीं छोड़ा जा सका है। दूसरी नहर को बंद करके इस नहर मे पानी छोड़ा जाएगा।
प्रतापगढ़ जिले के कहला गांव से निकली शारदा सहायक खंड 39 की नारायणपुर रजवाहा जौनपुर जिले में मुंगरा बादशाहपुर ब्लॉक में प्रवेश करते हुए मछलीशहर, बरसठी ब्लॉक होते हुए रामपुर ब्लॉक से होकर वाराणसी की सीमा में प्रवेश करती है। जिले में लगभग 72 किलोमीटर की दूरी तय करती है। इस बड़ी नहर से लगभग डेढ़ सौ माइनरें बनाई गई हैं। यह नहर जंघई, बभनियांव, मोलनापुर, चौकीकला, अगहुआ, भटहर, करियांव, मीरगंज, कटवार, पपरावन, निगोह होते हुए रामपुर तक जाती है जिनसे सैकड़ों गांव के किसान अपनी हजारों एकड़ फसलों की सिंचाई करते हैं। बीते दो माह से नहर में पानी नहीं आने से नहर मे धूल उड़ रही है। किसान परेशान हैं। किसानों की रबी की फसल प्रभावित हो रही है। गोधना के अखिलेश सिंह, अगहुआ दान बहादुर यादव, सवैया गांव के दीनबन्धु यादव, बाबा यादव चौधरीपुर के अशोक यादव भटहर के सिंटू मौर्या आदि का कहना है कि दो माह से नहर मे पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। इस दौरान किसान को मशीनों का सहारा लेकर सिंचाई करना पड़ रहा है। इससे उन्हें अतिरिक्त पैसा खर्च करना पड़ रहा है। जहां सिंचाई का दूसरा साधन नही है वहां फसल प्रभावित हो रही है। एक्सईएन शारदा सहायक खंड 39 ओपी सिंह का कहना है की मेन नहर में पानी नहीं आने की वजह से नहर मे पानी नहीं छोड़ा जा सका था। 33 सौ क्यूसेक की जगह 13 सौ क्युसेक ही पानी मिल पा रहा है। दो दिन बाद फूलपुर नहर बंद करके शारदा सहायक खंड 39 नहर चलाई जाएगी।