फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बीपीएड शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए155 अभ्यर्थी

बीपीएड शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए155 अभ्यर्थी

Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बीपीएड शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए155 अभ्यर्थी

विज्ञापन
करंजाकला। बीपीएड में छात्र प्रवेश ही नहीं लेना चाहते हैं। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीपीएड में दाखिले के लिए 22 और 23 जून को एकलव्य स्टेडियम में शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई। विश्वविद्यालय में 450 सीटों पर प्रवेश होना है लेकिन इसके लिए महज 182 ने आवेदन किया और उसमें भी 155 ही दक्षता परीक्षा देने आए।

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में बीपीएड के कुल 17 कालेज हैं, जिनमें 970 सीटें है। इसमें से नौ कॉलेजों ने इस साल का मानक पूरा नहीं किया। लिहाज आठ कॉलेजों की 450 सीटों पर ही दाखिला लिया जाएगा। प्रवेश के लिए महज 182 आवेदन ही आए थे लिहाजा विश्वविद्यालय ने प्रवेश परीक्षा के बजाय खेलकूद की दक्षता परीक्षा कराने का फैसला किया। इसमें पहले दिन 22 जून को 75 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था जबकि दूसरे दिन 23 जून को 80 अभ्यर्थी दक्षता परीक्षा में शामिल हुए। 50, 600 मीटर दौड़, गोला फेंक, जंप और घुटना मोड़ आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। दो जुलाई को कॉलेज में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग कराई जायेगी। दक्षता परीक्षा में समन्वयक डा. वीरेंद्र विक्रम यादव, डा. आलोक सिंह, डा. रामआसरे शर्मा, डा. विजय तिवारी, डा. प्रशांत राय, डा. प्रमोद सिंह कौशिक, अशोक सिंह, रजनीश सिंह, राजेश सिंह, केशव प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed