फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पाइप क्षतिग्रस्त होने से सात वर्षो से पेयजल आपूर्ति है ठप

पाइप क्षतिग्रस्त होने से सात वर्षो से पेयजल आपूर्ति है ठप

Sun, 02 Jun 2019 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
पाइप क्षतिग्रस्त होने से सात वर्षो से पेयजल आपूर्ति है ठप

विज्ञापन
केराकत। नगर के नहरन स्थित सिंचाई डाक बंगला परिसर में स्थित 63 वर्ष पूरानी पानी की टंकी जर्जर हो चुकी है, जो कभी भी गिर सकती है। वहीं इस टंकी की पाइप क्षतिग्रस्त होने से सात वर्षो से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे 30 घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। वे पानी के लिए इधर-उधर भटकने को विवश हैं।
नरहन स्थित सिंचाई डाक बंगला में डाक बंगला में प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत वर्ष 1956 में पानी की टंकी का निर्माण किया गया था। इस पानी की टंकी से सिंचाई और पीने के लिए पानी की आपूर्ति की जाती थी। लेकिन धीरे-धीरे मरम्मत नहीं होने से पानी की टंकी जर्जर हो चुकी हैख् जो कभी भी गिर सकती है। वहीं इस पर पेड़ उग आए हैं। वहीं इस पानी की टंकी से अभी भी खेतों की सिंचाई होती है। लेकिन पानी सप्लाई की पाइप क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है। जिससे 30 घरों के लोगों को पानी के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वे इधर-उधर भटकने को विवश हैं।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग का डाक बंगला बदहाल
केराकत। नरहन में बना सिंचाई विभाग का डाकबंगला इस समय भूत खाना बन चुका है। चार पांच दशक पूर्व कभी शासन प्रशासन में बैठे अधिकारियों, मंत्रियों, जन प्रतिनिधियों के क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह डाकबंगला आशियाना हुआ करता था। किन्तु विभागीय उदासीनता के चलते इस समय जर्जर हो चला है कि इसमें हर कोई रहने से कतराता है। सींच पर्यवेक्षक अर्जुन सिंह, जिलेदार प्रभूनाथ, मुंशी अनिल कुमार व चौकीदार कुंवर यादव का कहना है कि हम लोगों के रहने के लिए बना आवास भी काफी जर्जर हो चुका है। उसमें हम लोग जान जोखिम में डालकर रहने पर विवश हैं। उनका कहना है कि डाकबंगला में रात में रहने पर कभी भयानक डरावने जैसी आवाज आती है। इस लिए और भी कोई रहन चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed