फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   155 corona positive found in Jaunpur, two death

जौनपुर में 155 पॉजिटिव मिले, दो की गई जान

Fri, 14 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
155 corona positive found in Jaunpur, two death
जौनपुर। कोरोना की दूसरी लहर का असर अब कम होने लगा है। जांच की संख्या बढ़ने के बाद भी नए मरीजों का आंकड़ा काफी कम है। शुक्रवार को 6989 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें सिर्फ 155 ही पॉजिटिव पाए गए। कोरोना से दो मरीजों की जान भी गई। अब जिले में एक्टिव केस की संख्या 2590 हो गई है। इसमें 2343 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 206 मरीजों की जान गई है।
विज्ञापन

नए मरीजों की पहचान के लिए जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सैंपल लिए गए। एंटीजन किट से 6483 जांच में से सिर्फ 28 ही पॉजिटिव मिले। वहीं आरटी-पीसीआर के लिए 1689 नमूने एकत्रित किए गए। पूर्व में लिए गए 506 सैंपल में से 106 की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला अस्पताल में ट्रूनट मशीन से 21 संक्रमित पाए गए। मछलीशहर की मेडिकल टीम ने अगहुआ में 55, सवैया में 45, सरायदेवा में 31, भटहर में 44 सहित कुल 175 लोगों की जांच की। इसमें 166 सैंपल एंटीजन किट से जांचे गए। सभी निगेटिव रहे। नौ सैंपल को आरटी-पीसीआर जांच के लिए भेजा गया। सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को ताड़तला निवासी 69 वर्षीय और मड़ियाहूं के बारीगांव नेवादा निवासी 60 वर्षीय वृद्ध की कोरोना से मौत हुई। उनका उपचार एल-2 अस्पताल में चल रहा था। 407 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दी गई। अब जिले में 2590 एक्टिव केस रह गए हैं। इसमें 128 का सरकारी और 144 का निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 12 मरीज अन्य जिलों में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed