फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   धान का तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

धान का तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Fri, 07 Dec 2018 12:40 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
धान का तौल नहीं होने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
महराजगंज। क्रय केंद्र पर धान की तौल नहीं किए जाने पर गुरुवार को गांव के किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि वह क्रय केंद्र पर तीन दिन से ट्रैक्टर पर धान लेकर खड़े हैं लेकिन उनके धान की तौल नहीं की जा रही है। जिससे किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। साथ ही ट्रैक्टर का अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के तमाम किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर पहुंचे हैं। तीन दिन बीत जाने के बाद भी जब उनके धान की खरीद नहीं की गई तो नाराज किसानों ने गुरुवार को केंद्र पर हंगामा खड़ा कर दिया। किसानों ने बताया कि हम तीन दिन से धान क्रय केन्द्र पर पड़े हुए हैं लेकिन धान का तौल नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी श्यामकेश यादव ने बताया कि टोकन मिलने के बाद भी हम लोगों के धान का तौल नहीं किया जा रहा है। तीन दिनों से हमारा धान ट्रैक्टर ट्रॉली पर लदा हुआ है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कभी लेबर न आने की तो कभी मशीन गड़बड़ होने का बहाना बनाकर टाल दिया जा रहा है। केवल किसानों का शोषण किया जा रहा है। इस मामले में विपणन अधिकारी हिमांशू मिश्रा ने बताया कि यह प्रदर्शन गलत कर रहे हैं। धान की तौल नंबर के हिसाब से किया जा रहा है। जिसका जैसे नम्बर है उसी से तौल किया जा रहा है। प्रदर्शन में सुरेन्द्र प्रताप सिंह,सन्तोष सिंह, साधू हरिजन, भरत, अंकित सिंह, ऊमा प्रताप सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed