{"_id":"5c08180fbdec2241742bd9ef","slug":"154403436116-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण कराने के बाद किसान क्रय क्रेंद्रो को बेंचे धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण कराने के बाद किसान क्रय क्रेंद्रो को बेंचे धान
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत धान की खरीद की जा रही है। इसके लिए जिले मे छह एजेंसियों के माध्यम से कुल 97 क्रय केंद्र धान खरीद व मक्का खरीद हेतु पांच क्रय केंद्र संचालित कराये गये हैं। जिनके द्वारा अब तक जनपद में 823 किसानों से 2602.864 एमटी धान की खरीद की गई है। वहीं आठ किसानों से 16.80 एमटी मक्का की खरीद जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि धान बेचने के लिए अभी तक 9862 किसानों ने पंजीकरण कराया है। किसान का पंजीयन विभागीय पोर्टल डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डाट एफसीएस डाट यूपी डाट इन पर किया जा रहा है। किसान अपना नवीन पंजीयन स्वयं जनसूचना केंद्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम से करा सकते हैं। पंजीकरण के लिएऑनलाइन खतौनी, आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति व मोबाइल नंबर साथ में लेकर पंजीकरण कराएं। पंजीकरण कराने के उपरांत किसान अपना धान व मक्का मानक के अनुरूप तैयार कर अपने नजदीकी क्रय केंद्र पर विक्रय करें। उन्होंने क्रय केंद्रो को भी किसानों से धान व मक्का मानक के अनुसार खरीदने का निर्देश दिया है।