फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2095 को इस साल मिलेगा आवास,3069 को करना होगा इंतजार

2095 को इस साल मिलेगा आवास,3069 को करना होगा इंतजार

Wed, 05 Dec 2018 11:55 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
2095 को इस साल मिलेगा आवास,3069 को करना होगा इंतजार
जौनपुर। सामाजिक आर्थिक जनगणना (सेक सूची) 2011 के आधार पर पीएम आवस ग्रामीण योजना के लिए बनी स्थाई पात्रता सूची में अभी भी 5164 सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को आवास का लाभ नहीं मिल पाया है। इसे गंभीरता से लेते हुए सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में 2095 सामान्य लाभार्थियों को उक्त आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए लाभार्थियों का चयन करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। लाभार्थियों के चयन के बाद स्वीकृत प्रदान करते हुए उनको आवास बनाने का कार्य किया जाएगा। जबकि अभी भी 3069 को आवास पाने के लिए इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

सामाजिक आर्थिक जनगणना (सेक सूची) 2011 के आधार पर प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए स्थाई पात्रता सूची बनाई गई थी। जिसमें शामिल लोगों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास बनाने का कार्य किया जाना था। इस दौरान सूची में शामिल अनुसूचित जाति व अल्प संख्यक जाति के सभी लाभार्थियों को पीएम आवास उपलब्ध करा दिया गया है। लेकिन अभी पांच हजार 164 सामान्य श्रेणी के लाभार्थियों को आवास उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इसमें से चालू वित्तीय वर्ष में 2095 लाभार्थियों को आवास बनाने का कार्य किया जाएगा। जिसमें बदलापुर ब्लाक में 309, बक्शा में 49, बरसठी में 109, धर्मापुर में 41, डोभी में 120, जलालपुर में 14, करंजाकला में 94, केराकत में 124, खुटहन में 65, मछलीशहर में 65, महराजगंज में 186, मड़ियाहूं में 101, मुफ्तीगंज में 111, मुगराबादशाहपुर में 154, रामनगर में 84, रामपुर में 75, शाहगंज में 99, सिकरारा में 31, सिरकोनी में 16, सुईथाकला में 107, सुजानगंज में 141 लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन लाभार्थियों का आवास पाने के लिए करना होगा इंतजार
जौनपुर। सामाजिक आर्थिक जनगणना (सेक सूची) 2011 के आधार पर पीएम आवस ग्रामीण योजना के लिए बनी स्थाई पात्रता सूची में चालू वित्तीय वर्ष में लाभांवित होने के बाद भी सामांय श्रेणी के तीन हजार 69 लाभार्थी बच जाएंगे।जिसमें बदलापुर ब्बश्ए में456,बक्शा में 71 ,बरसठी में 159, धर्मापुर में 60, डोभी में ज175, जलालपुर में 20,करंजाकला में 138, केराकत में 182, खुटहन में 94,मछलीशहर में 94,महराजगंज में 273, मड़ियाहूं में 147,मुफ्तीगंज में 165,मुगराबादशाहपुर में 226, रामनगर में 122,रामपुर में 109, शाहगंज में 145, सिकरारा में 45, सिरकोनी में 23, सुईथाकला में 158, सुजानगंज में 207 लाभार्थी बचेंगे। जिनको कब आवास उपलब्ध होगा। इसके लिए कोई समय निर्धारित नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक सूची 2011 के आधार पर पीएम आवास ग्रामीण योजना के लिए बनी स्थाई पात्रता सूची में 5164 सामान्य श्रेणी के लाभार्थी आवास का लाभ पाने से वंचित हैं। जिसमें चालू वित्तीय वर्ष में 2095 सामान्य लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराया जाएगा। शेष तीन हजार 69 लाभार्थी बच जाएंगे जिनको बाद में आवास उपलब्ध कराने का कार्य किया जाएगा।
अरविंद कुमार सिंह
परियोजना निदेशक डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed