फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लायर्स पैनल का प्रशिक्षण सम्पन्न

लायर्स पैनल का प्रशिक्षण सम्पन्न

Mon, 03 Dec 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
लायर्स पैनल का प्रशिक्षण सम्पन्न
जौनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में लायर्स पैनल को दीवानी न्यायालय स्थित सभागार में प्रशिक्षित किया गया। मुख्य प्रशिक्षक न्यायाधीश रूप सिंह ने पैनल लायर्स को उनके कर्तव्यों, दायित्वों, मध्यस्थता एवं काउंसलिंग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अधिवक्ताओं की सफलता के पांच गुणों को भी विस्तारपूर्वक समझाया। पढ़ाई के प्रति और जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया। मध्यस्थता की प्रक्रिया के बारे में अधिवक्ताओं को प्रशिक्षित किया। जिला न्यायाधीश ओपी त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए कहा कि वादों के तुरंत निस्तारण के लिए मध्यस्थता के माध्यम से सहभागिता पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने गरीब, असहाय और वृद्घ महिलाओं को नि:शुल्क विधिक सहायता कैसे मिले, इसके बारे में जानकारी दी और अधिवक्ताओं से सहयोग की अपील किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरूण ने विस्तार से इसके महत्व को बताया। कहा कि जौनपुर, सुल्तानपुर और भदोही के अधिवक्ताओं के लिए यह प्रशिक्षण लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed