फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   .भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल ..

.भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल ..

Sun, 02 Dec 2018 01:11 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
.भूमि विवाद में मारपीट, पांच घायल ..

विज्ञापन
जौनपुर। भूमि विवाद को लेकर अलग अलग हुई मारपीट में पांच लोग घायल हो गए। सरपतहा थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव में खेत में गेहूं की बुवाई करने जा रहे युवक को मनबढ़ों ने रास्ते में लेककर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे राजकीय चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर गौराबादशाहपुर के बासूपट्टी गांव में जमीनी विवाद में हुई मारपीट में चार लोग घायल हुए हैं।
गैरवाह गांव निवासी बिंद कुमार सिंह(25) सुबह अपने खेत मे गेहूं की बोवाई करने जा रहे थे। पड़ोसियों ने उसे अपने खेत से ट्रैक्टर ले जाने से रोका। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी बीच आरोप है कि उसके ऊपर हंसिये से हमला कर दिया गया। जिससे हाथ में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना के बासुपट्टी गांव में शनिवार को सुबह पारस निषाद मकान निर्माण के लिए बुनियाद खोदवा रहे थे। इसी बात पर पड़ोसी अछैबर निषाद ने विरोध किया। दोनों में कहासुनी के दौरान मारपीट हो गई। जिसमें एक तरफ से सोनू, दीपचंद एवं भागवंती चंदा पत्नी तेरस और ज्योति घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से लोगों को थाने ले आई। घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सलय पहुंचाया गया है। घायल पक्ष के पारस निषाद का कहना है एक दिन पहले ही थाने पर हुई पंचायत में विपक्षी ने समझौता कर लिया था। उसी आधार पर निर्माण शुरू कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed