{"_id":"5bfae647bdec2241d156c5dd","slug":"15431696535-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि जागरण में झांकी देख श्रोता हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात्रि जागरण में झांकी देख श्रोता हुए भाव विभोर
Updated Sun, 25 Nov 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोभी। चंदवक पुरानी बाजार स्थित अति प्राचीन दुर्गा माता मंदिर के परिसर में स्व. मोहन लाल गुप्ता के स्मृति में चार दिवसीय भक्ति कार्यक्रम समापन के अवसर पर शनिवार के रात्रि जागरण में जौनपुर की कलाकार अंजलि गौरव ने मां की ‘वीणा वाली मैया थाम लेती हमरी पतवार, मेरी नैया पड़ी है मझधार’ भक्ति गाने सुनाकर दर्शक व श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
क्षेत्रीय गायक विजय यादव बावरिया ने ‘गेहुवां के बलिया सुगना जुठरलस, हे मईया कैसे करि पूजन’, गाजीपुर से आए राजकुमार सिंह ने ‘तेरे दर पे ओ मेरी मैया तेरे दीवाने आए है’ आदि गीतों से रात भर पंडाल गूंजता रहा। भक्ति गीत के साथ बीच-बीच में जौनपुर के कलाकार नितिन कुमार ने समय समय पर मनमोहक झांकी जैसे दृश्य गानों के साथ दिखाकर मंच की शोभा बढ़ा दिया। राक्षस के साथ मां काली के महासंग्राम और शंकर पार्वती का गानों के साथ नाट्य रूप दिखाकर दर्शकों और श्रोताओं का मनमोह लिया। कार्यक्रम मां की आरती के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पूर्व दुर्गा पंडाल में राम चरित मानस पाठ के समापन पर भंडारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि लकी चौधरी रहे। समिति के अध्यक्ष भगवती सेठ ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र जोशी, चंद्रिका यादव महेंद्र प्रजापति, पिंटू सिंह, कमलेश, रामप्रसाद सोनकर, विकास नाविक, संतोष, अनिल सेठ, किशन आदि रहे। संचालक शिवधनी गुप्ता ने किया।