{"_id":"5bf3093dbdec2269812a9f9c","slug":"15426543181130-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र लाभार्थी अपना नाम वेबसाइट में 30 तक कराएं फीड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र लाभार्थी अपना नाम वेबसाइट में 30 तक कराएं फीड
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय शौचालय दिवस पर सोमवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। रैलियां निकाली गईं और गोष्ठियां हुईं।
सिकरारा के इब्राहिमाबाद प्राथमिक विद्यालय से जागरूकता रैली निकली गई और गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीडीओ आरडी यादव ने कहा कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए हमें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना पड़ेगा। रैली आस पास के गांवों से होते हुए पुन: स्कूल पर वापस लौट आई। इस मौके पर एडीओ एसटी अरुण पांडेय,एनपी आरसी, सुनील सिंह ,यूनिसेफ से बृजेश कुमार,ब्लाक कोआर्डिनेटर सूर्य प्रकाश आदि रहे।
प्राथमिक विद्यालय घनश्यामपुर में हुई स्वच्छता संगोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी पंचायत राम अवध ने कहा कि बीमारियों से बचाव के लिए खुले में शौच की प्रथा को समाप्त करना होगा। कूड़ा, कचरा आदि कूड़ेदान में ही डालें। प्रधान पति आनंद सेठ , ग्राम प्रधान कुशहां चंचल सिंह , पंचायत सचिव अरुण सिंह बच्चों ने विद्यालय परिसर से रैली भी निकाली रैली का नेतृत्व अध्यक्षता ग्राम प्रधान मीना सेठ तथा संचालन लोलारक तिवारी ने किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक रवीन्द्र तिवारी, शोभनाथ, दीपक मोदनवाल, काजू अग्रहरि, सुरसत्ती ,जरीना ,आशा , शान्ति ,मुन्नीलाल , जयनाथ , राधेश्याम , इन्द्रमणि तिवारी , राधेश्याम आदि मौजूद थे। मां गुजराती पीजी कालेज चुरावनपुर प्रांगण में सोमवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के छात्रों ने जुलूस निकाल कर लोगों को शौचालय का प्रयोग करने और शौचालय बनवाने के लिए जागरुक किया। इस दौरान छात्रों का जुलूस ओडीएफ गांव केवटली कला पहुंची, जहां स्वयं सेवकों का स्वागत पहले से मौजूद बीडीओ रामसुंदर भारती, एडीओ पंचायत सीपी सिंह, यूनिसेफ अभिषेक राय व ग्राम प्रधान ने किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार दूबे, प्रबंधक सूर्यप्रकाश बबलू , शिक्षक इंद्रभान यादव, कार्यक्रम अधिकारी रीता अस्थाना, दिनेश कुमार मौर्य,इंद्रकुमार सिंह, अमिता पाल, अरविन्द मौर्य, विजयबहादुर पाल, गुलाब यादव, मनीष मिश्र आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
वेबसाइट में 30 तक कराएं फीड
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा ने कहा है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत बेस लाइन सर्वे-2012 के छूटे हुये लाभार्थियों की पात्रता सूची पंचायत समिति और खंड विकास अधिकारी द्वारा तैयार कर वेबसाइट में फीड की जा रही है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी अपने पंचायत सचिव एवं खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं0) से संपर्क कर अपना नाम वेबसाइट में 30 नवम्बर तक फीड करा सकते है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत बेस लाइन सर्वे-2012 के छूटे हुये लाभार्थियों की पात्रता सूची पंचायत सचिव द्वारा आवास प्लस एप पर कराएं। यह कार्य भी 30 नवम्बर तक पूर्ण होगा।
सेल्फी विद टॉयलेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जौनपुर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर सभी विकास खंडों पर जनप्रतिनिधियों के द्वारा मॉडल टॉयलेट का उद्घाटन किया गया। एवं गौरव यात्रा एवं स्वच्छता रैली निकाली गई। इस दौरान सेल्फी विद टॉयलेट प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। आम जनमानस को शौचालय बनवाने तथा उसका उपयोग करने के बारे में प्रेरित किया गया और खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों को खुले में शौच न करने के बारे में शपथ दिलायी गई।