{"_id":"5bf308dabdec22694d432da4","slug":"154265422015444-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"444 ग्राम पंचायतों ने अपलोड नहीं किया विकास कार्यों का ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
444 ग्राम पंचायतों ने अपलोड नहीं किया विकास कार्यों का ब्योरा
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के कुल 21 विकास खंडों के 444 ग्राम पंचायतों ने नोटिस के बाद भी वर्ष 2017-18 और 2018-19 में कराए गए विकास कार्यों का विवरण वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया। ऐसी ग्राम पंचायतों के सचिवों के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया जा रहा है। जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
जिले में कुल 1773 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें से 1329 ग्राम पंचायतों ने ही विकास कार्यों का विवरण प्रिया साफ्ट पर अपलोड कराया है। जो कुल ग्राम पंचायतों का 75 फीसदी है। यानी 25 फीसदी ग्राम पंचायतें विकास का ब्यौरा सार्वजनिक करने में आना कानी कर रही हैं। इनमें सबसे अधिक सुुइथाकला और महराजगंज ब्लाक में कुल 56-56 ग्राम पंचायतें हैं। जबकि मुफ्तीगंज में 29, डोभी व सिरकोनी में 30-30, जलालपुर में 23, करंजाकला में 29, रामनगर में 26, शाहगंज व खुटहन में 23- 23 ग्राम पंचायतें हैं। इनके अलावा धर्मापुर, मुंगराबादशाहपुर, धर्मापुर, सुजानगंज, बक्शा, मछलीशहर, मड़ियाहूं, केराकत, बदलापुर, रामपुर, सिकरारा समेत कुल 21 विकास खंडों में 444 ग्राम पंचायतों में तैनात सचिवों के खिलाफ आरोप पत्र देने का निर्देश सभी खंड विकास अधिकारियों को दिया गया है।